1 मई से महंगी होंगी BYD की कारें, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

1 मई से महंगी हो जाएंगी BYD की कारें / फोटो- BYD
BYD India 1 मई 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. ऐसे में अगर आप BYD की कार खरीदना चाहते हैं, तो अभी बुकिंग कर मौजूदा कीमत का लाभ उठा सकते हैं.
Audi, Mercedes-Benz और BMW जैसे अन्य लग्जरी ब्रांड्स के बाद भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी BYD India ने भी अपनी सभी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है. कंपनी 1 मई 2026 से करीब 2 से 3 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने जा रही है. इस बढ़ोतरी का असर Atto 3, eMax 7, Seal और Sealion 7 समेत सभी मॉडल्स पर देखने को मिलेगा. कंपनी ने यह फैसला बढ़ती लागत के चलते लिया है, जो ग्राहकों की जेब पर असर डालेगा.
कितनी बढ़ेगी कीमत?
अभी Atto 3 की शुरुआती कीमत 24.99 लाख रुपये है, जबकि Sealion 7 का टॉप मॉडल 54.90 लाख रुपये तक जाता है. ऐसे में 1 मई से नई कीमत लागू होने के बाद ग्राहकों को लगभग 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक ज्यादा देना पड़ सकता है. कुछ महंगे वेरिएंट्स में यह बढ़ोतरी 1.7 लाख रुपये तक हो सकती है.
ये हो सकती हैं नई कीमत (संभावित)
- Atto 3: 25.49 लाख से 34.99 लाख रुपये
- eMax 7: 27.45 लाख से 30.49 लाख रुपये
- Seal: 41.80 लाख से 54.75 लाख रुपये
- Sealion 7: इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
कंपनी ने बताया, कि यह फैसला रॉ मेटेरियल के बढ़ते दाम के कारण लिया गया है. खासकर एल्यूमिनियम और पेट्रोलियम कोक जैसे मटेरियल, जो बैटरी बनाने में काम आते हैं, उनके दाम बढ़ गए हैं. इसके अलावा Strait of Hormuz में सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों की वजह से ट्रांसपोर्ट और इंपोर्ट खर्च भी बढ़ गया है. इसका असर सीधे गाड़ियों की कीमत पर पड़ा है.
यह भी पढ़ें: अब Volvo कार खरीदना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने सभी मॉडल्स के बढ़ाए दाम
यह भी पढ़ें: Nexa की सबसे सस्ती कार Ignis को Maruti Suzuki ने चुपचाप क्यों बंद कर दिया?
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 926Km चलेगी Mercedes-Benz की नयी गाड़ी, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




