Tata Motors का स्पेशल कैंप शुरू, फ्री में कराएं AC से इंजन तक पूरी सर्विस

टाटा सिएरा / फोटो- टाटा
Tata Motors ने देशभर में फ्री Summer Check-Up Camp शुरू किया है. इस कैंप के तहत टाटा कार मालिकों को 30-पॉइंट चेक-अप की सुविधा दे रहा है. इसके साथ स्पेयर पार्ट्स, एक्सेसरीज और सर्विस पर अच्छी छूट भी दी जा रही है.
गर्मी के मौसम को देखते हुए Tata Motors Passenger Vehicles ने अपने ग्राहकों के लिए खास Summer Check-Up Camp शुरू कर दिया है. यह कैंप 28 अप्रैल 2026 तक देशभर के अधिकृत वर्कशॉप्स (Authorized Workshops) पर आयोजित किया जा रहा है. इस पहल का मकसद है कि गाड़ियों को गर्मी के असर से पहले तैयार किया जाए, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो.
फ्री 30-पॉइंट चेक-अप का मिलेगा फायदा
इस कैंप के तहत कार मालिकों को 30-पॉइंट का फ्री हेल्थ चेक-अप दिया जा रहा है. इसमें AC की कूलिंग, बैटरी की स्थिति, टायर अलाइनमेंट, इंजन ऑयल, कूलेंट लेवल, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, CNG पार्ट्स और EV डायग्नोस्टिक्स जैसी जरूरी चीजों की जांच की जाती है. यह जांच संभावित खराबियों को पहले ही पकड़ने में मदद करती है, जिससे गर्मी के दौरान गाड़ी बेहतर प्रदर्शन करती है.
सभी प्रकार की गाड़ियों के लिए उपलब्ध
यह कैंप Tata Motors की सभी गाड़ियों के लिए उपलब्ध है, चाहे वे पेट्रोल-डीजल (ICE), CNG या इलेक्ट्रिक वाहन (EV) हों. गर्मी के मौसम में कूलिंग सिस्टम और फ्लूइड्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है, इसलिए यह चेक-अप गाड़ी की सेफ्टी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए बेहद जरूरी हो जाता है.
आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिलेंगे
इस कैंप के दौरान ग्राहकों को कई खास ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. जैसे कि-
- एक्सटेंडेड वारंटी पर फ्लैट 10% छूट
- स्पेयर पार्ट्स, लुब्रिकेंट्स और अन्य सर्विसेज पर 10% तक की छूट
- Tata Motors Genuine Accessories (TMGA) पर 15% तक डिस्काउंट
इसके अलावा, एक्सटेंडेड वारंटी और AMC (Annual Maintenance Contract) के लिए आसान EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. यह ऑफर्स खासतौर पर उन पार्ट्स को समय पर बदलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो गर्मी में जल्दी खराब हो सकते हैं, जैसे बेल्ट, होज और फिल्टर्स.
जल्दी बुक करें स्लॉट
यह कैंप देशभर के ऑथराइज्ड Tata Motors वर्कशॉप्स पर चल रहा है. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी अपॉइंटमेंट बुक कर लें, क्योंकि लास्ट दिन 28 अप्रैल तक भीड़ बढ़ सकती है.
ग्राहकों को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
Tata Motors समय-समय पर ऐसे सर्विस कैंप आयोजित करता रहता है, जैसे मानसून और मेगा सर्विस कैंप. इन पहलों से ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया है कि चेक-अप के बाद उनकी कार की AC कूलिंग और ओवरऑल परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिला है. यह कैंप Nexon, Punch, Tiago, Altroz, Harrier और Safari जैसे पॉपुलर मॉडल्स के लिए भी उपलब्ध है, जिनमें EV और ICE दोनों वेरिएंट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: अब Volvo कार खरीदना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने सभी मॉडल्स के बढ़ाए दाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




