बारिश में आपकी इलेक्ट्रिक कार बन गई है सिरदर्द? ये 5 Tips जरूर अपनाएं

Updated:
विज्ञापन
EV Care Tips during rainy season (Image Credit: ChatGPT)

EV Care Tips during rainy season (Image Credit: ChatGPT)

बरसात का मौसम इलेक्ट्रिक कारों के लिए सिरदर्द बन सकता है. इन 5 आसान टिप्स से अपनी ईवी को मानसून की बारिश में भी पूरी तरह सुरक्षित रखें. जानिए कार की बैटरी, चार्जिंग पोर्ट और अन्य जरूरी हिस्सों की देखभाल कैसे करें.

विज्ञापन

बरसात का मौसम वैसे तो गर्मी से राहत दिलाने के लिए आता है, लेकिन कार मालिकों के लिए यह एक बड़ा सिरदर्द भी रहता है. ज्यादा बारिश के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना ऑनर्स को करना पड़ता है. खासकर इस सीजन में इलेक्ट्रिक कारों के नुकसान होने की संभावना अधिक हो जाती है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगने वाली बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, उनपर एक्स्ट्रा ध्यान देना जरूरी है. अगर आपकी ईवी भी सिरदर्द बनी है, तो ऐसे में हम आपको उन 5 बेस्ट ट्रिक्स के बारे में बताते हैं, जिससे आपकी ईवी बारिश में भी एकदम सुरक्षित रहेगी

पानी से भरी सड़कों पर कम जाएं 

मानसून में बारिश रुक-रुककर होती है, ऐसे में सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो जाता है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए यह बेहद खतरनाक है. सड़कों पर पानी होने के कारण गाड़ी की बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान हो सकता है. ऐसे में अपनी गाड़ी को लेकर ज्यादा गढ्ढे वाली जगहों पर जाने से बचें. अच्छा होगा कि आप बेहतर रास्तों का चयन करें, जिसमें पानी की अधिक समस्या न हो.  अगर आपकी मजबूरन पानी से भरी से गुजरना भी पड़े, तो कार को ज्यादा स्पीड में न चलाएं. 

समय पर सर्विसिंग का ध्यान रखें 

बारिश का मौसम आने से पहले ध्यान रखें, कि आपकी इलेक्ट्रिक कार की सर्विसिंग एकदम अच्छी तरह हो जाए. इलेक्ट्रिक सिस्टम और इंसुलेशन के बारे में भी मैकेनिक से अच्छे से जांच करवाएं. सर्विस सेंटर में मैकेनिक से पता करें, कि कहीं शॉर्ट सर्किट का खतरा तो नहीं है. कार को सूखा रखने की कोशिश करें. इसके अलावा कार में लगने वाली बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का एक्स्ट्रा ख्याल रखें. गैरेज में हमेशा कार को अच्छी तरह से कवर करके ही पार्क करें.

कार की बैटरी और चार्जिंग सिस्टम की जांच 

ईवी में लगने वाली बैटरी और चार्जिंग पोर्ट सिस्टम को बरसात के सीजन में नमी से बचाने की बेहद जरूरत होती है. चार्ज करते समय यह अच्छी तरह देख लें, कि चार्जिंग पोर्ट सूखा और ढंका हो. प्रयास करें कि बारिश में इसका कम इस्तेमाल करें. समय-समय पर चार्जिंग पोर्ट और केबल की जांच करें.

वाइपर और लाइट्स फंक्शन की जांच 

बारिश में विजीबिलिटी कम होने के कारण समय में सामने रास्ता अच्छी तरह दिखाई नहीं देता है. ऐसे में लो विजिबिलिटी एरिया में वाइपर और लाइट्स का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना जरूरी है. गाड़ी लेकर निकलने से पहले वाइपर ब्लेड की कंडीशन जांच लें. अगर वाइपर का ब्लेड सही नहीं है, तो उसे तुरंत चेंज करें. इसके अलावा गाड़ी के हेडलाइट,  टेल लाइट्स और फॉग लाइट्स को साफ क्लीन रखें और फंक्शनल बनाए रखें.

टायर्स और ब्रेकिंग सिस्टम की जांच 

पानी वाली सड़कों पर टायर्स की पकड़ बेहतर होना जरूरी है. ऐसे में यह चेक करें, कि आपकी कार के टायरों का ट्रेड पैटर्न बेहतर हो और फिसलने से बचाने लायक हो. इसके अलावा कार के ब्रेकिंग सिस्टम की भी मैकेनिक के पास जाकर अच्छे से जांच कराएं, क्योंकि पानी से भरी सड़कों पर ब्रेक की फंक्शनैलिटी प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: झमाझम बारिश में बीच रास्ते न रुक जाए आपकी कार, मॉनसून से पहले जरूर चेक करें ये चीजें


विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola