1 लीटर में 45 किलोमीटर, इस कार ने बना डाला माइलेज का रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
geely auto emgrand

GEELY EMGRAND / Geely Global

Geely Auto ने i-HEV हाइब्रिड सिस्टम पेश किया है, जिससे कार ने 45 किमी/लीटर माइलेज दिया. रांची से जगन्नाथ पुरी का 550 किमी का सफर इससे सिर्फ ₹1200 में पूरा हो सकता है. भारत में लॉन्च का फिलहाल इंतजार है.

विज्ञापन

चीनी ऑटोमेकर Geely Auto ने अपनी नयी हाइब्रिड तकनीक i-HEV Intelligent Hybrid System पेश की है, जो माइलेज के मामले में पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है. कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम से लैस कार ने हाईवे टेस्टिंग में 45 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया है. इसका मतलब है कि रांची (झारखंड) से जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) तक का लगभग 550 किमी का सफर महज ₹1200 में पूरा किया जा सकता है.

45 किमी/लीटर का रिकॉर्ड

Geely की Emgrand कार ने टेस्टिंग के दौरान सिर्फ 2.22 लीटर प्रति 100 किमी फ्यूल खर्च किया. यह आंकड़ा लगभग 45 किमी/लीटर माइलेज के बराबर है. कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज की गई है.

अन्य मॉडलों में टेस्टिंग

Geely ने इस तकनीक को कई मॉडलों में टेस्ट किया है.

  • Preface: 3.98 लीटर प्रति 100 किमी
  • Monjaro i-HEV: 4.75 लीटर प्रति 100 किमी

    यह दिखाता है कि चाहे सेडान हो या SUV, दोनों सेगमेंट में यह तकनीक बेहतर एफिशिएंसी देने में सक्षम है.

हाई एफिशिएंसी और AI सपोर्ट

इस हाइब्रिड सिस्टम की थर्मल एफिशिएंसी 48.4% बतायी गई है, जो बड़े पैमाने पर बनने वाली हाइब्रिड कारों में काफी ऊंची है. इंजन कम फ्यूल में ज्यादा ताकत पैदा करता है. साथ ही यह सिस्टम AI तकनीक से लैस है, जो रियल टाइम में टेंप्रेचर, नमी और हाईट जैसी स्थितियों को समझकर फ्यूल का इस्तेमाल ऑप्टिमाइज करता है.

भारत में लॉन्च की संभावना

Geely Auto फिलहाल भारतीय बाजार में उतरने की योजना नहीं बना रही है. हालांकि, कंपनी हाइब्रिड और EV सेगमेंट में क्रांतिकारी बदलाव कर रही है. अगर भविष्य में यह तकनीक भारत आती है, तो यह कार बाजार का पूरा समीकरण बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: 7-सीटर SUV Kia Sorento Hybrid भारत में आने को तैयार, XUV 7XO को सीधी चुनौती

यह भी पढ़ें: Kia Sonet से Scorpio-N तक: हैचबैक से SUV में अपग्रेड करने वालों के लिए टॉप 5 ऑप्शंस

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola