ePaper

यूनियन बैंक का जोरदार धमाका, एफडी के साथ हेल्थ इंश्योरेंस की जबरदस्त स्कीम लॉन्च

Updated at : 14 May 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Union Wellness Deposit

Union Wellness Deposit

Union Bank ने Union Wellness Deposit नाम से नई FD स्कीम लॉन्च की है, जिसमें 375 दिनों की अवधि पर 6.75% ब्याज और 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलता है. इसमें प्रीमैच्योर क्लोजर, FD पर लोन, और RuPay Select डेबिट कार्ड से लाइफस्टाइल बेनिफिट्स की सुविधा भी है. यह स्कीम 18-75 वर्ष के निवेशकों के लिए उपलब्ध है.

विज्ञापन

Union Wellness Deposit: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने निवेशकों को एक खास तोहफा देते हुए नई रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है, जिसका नाम यूनियन वेलनेस डिपॉजिट (Union Wellness Deposit) रखा गया है. यह योजना पारंपरिक एफडी के साथ-साथ हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स भी प्रदान करती है, जिससे यह एक बहु-लाभकारी निवेश विकल्प बन जाता है.

375 दिनों की अवधि और आकर्षक ब्याज दरें

यूनियन वेलनेस डिपॉजिट स्कीम की अवधि 375 दिन है. इसमें सामान्य निवेशकों को 6.75% सालाना ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% ब्याज का लाभ मिलेगा. इससे उनका कुल ब्याज 7.25% हो जाता है. यह ब्याज दर इसे बाजार की अन्य एफडी योजनाओं की तुलना में ज्यादा आकर्षक बनाती है.

निवेश की सीमा और अन्य सुविधाएं

ग्राहक इस योजना में न्यूनतम 10 लाख रुपये और अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इसके साथ ही स्कीम में प्रीमैच्योर क्लोजर की सुविधा भी है, यानी आवश्यकता पड़ने पर समय से पहले एफडी को बंद किया जा सकता है. इसे साथ ही, ग्राहक एफडी पर लोन लेने का भी लाभ उठा सकते हैं.

5 लाख रुपये का सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 5 लाख रुपये का सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है, जो कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन की सुविधा के साथ आता है. यह सुविधा निवेशकों को आकस्मिक चिकित्सा खर्चों से बचाने में मदद करेगी.

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन और 4.6 करोड़ की घड़ी! कहां से होती है इतनी कमाई?

लाइफस्टाइल बेनिफिट्स और डेबिट कार्ड ऑफर

निवेशकों को RuPay Select डेबिट कार्ड के माध्यम से लाइफस्टाइल बेनिफिट्स जैसे शॉपिंग, डाइनिंग, फिटनेस आदि क्षेत्रों में विशेष छूट और सुविधाएं मिलेंगी, जो इस योजना को और भी आकर्षक बनाती हैं.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी 20x22x30 का फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 2 करोड़ का मालिक

किन्हें मिलेगा इस स्कीम का लाभ?

इस योजना का लाभ 18 से 75 वर्ष की आयु के रेजिडेंट इंडियन इंडिविजुअल्स उठा सकते हैं. यह सुविधा सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट दोनों के लिए उपलब्ध है, लेकिन ज्वाइंट अकाउंट में केवल प्राइमरी अकाउंट होल्डर को हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी, 6000 लोगों को धोना पड़ेगा नौकरी से हाथ

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola