घर पर लगाएं ये आसान सेंटर मेहंदी डिजाइन, देखने वाले करेंगे तारीफ

हाथों में भरी-भरी मेहंदी डिजाइन नहीं हैं पसंद तो सेंटर मेहंदी डिजाइन से हाथों को सजाएं. यहां आप कुछ आसान मेहंदी डिजाइन देख सकती हैं.
शादी का घर हो या कोई त्यौहार, तैयारी तब तक पूरी नहीं होती जब तक हाथों पर मेहंदी न सजे. हाथों के बीच सजी खूबसूरत मेहंदी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. अगर आप भी बाहर जाकर मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं तो ये आसान सेंटर मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं.
मंडला मेहंदी डिजाइन

सेंटर मेहंदी डिजाइन में आप मंडला पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं. गोल आकार में बना यह खूबसूरत डिजाइन हथेली के बीचों-बीच देखने में बहुत खूबसूरत लगता है. अगर आप हल्का और मिनिमल लुक चाहती हैं तो हथेली के बीच में छोटा सा मंडला बनाकर उंगलियों पर सुंदर मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं.
बैक हैंड सेंटर डिजाइन

हथेली के आलवा आप हाथ के पीछे हिस्से में मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. बैक हैंड पर लगी मेहंदी देखने में बहुत खूबसूरत लगती है. हाथ के पीछे बीच में आप छोटा सा गोल पैटर्न बना सकती हैं. गोल डिजाइन के चारों ओर नाजुक पत्तियों का पैटर्न बना सकती हैं जिससे डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगती है. आप गोल डिजाइन के चारों तरफ छोटे फूल भी बना सकती हैं.
सिंपल सेंटर मेहंदी डिजाइन

अगर आप भारी-भरकम डिजाइन से बचकर कुछ क्लासी और सोबर लुक चाहती हैं, तो सिंपल सेंटर मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं. आप इसमें फूलों के डिजाइन को बना सकती हैं. डॉट्स और पत्तियों के पैटर्न को बनाकर इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं.
नाम या अक्षर वाली मेहंदी डिजाइन

अगर आप अपनी मेहंदी को थोड़ा पर्सनल और खास बनाना चाहती हैं, तो सेंटर में नाम या अक्षर वाली मेहंदी डिजाइन एक खूबसूरत आइडिया है. आप हथेली के बीच में अपने या अपने किसी खास का नाम लिख सकती हैं. आप चाहें तो सिर्फ नाम का पहला अक्षर (इनिशियल) भी बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें
यह भी पढ़ें: Peacock Mehndi Design: हर फंक्शन के लिए परफेक्ट है ये मोर वाली मेहंदी डिजाइन, हाथों में लगेंगी बेहद यूनिक और खूबसूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










