ePaper

माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी, 6000 लोगों को धोना पड़ेगा नौकरी से हाथ

Updated at : 14 May 2025 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Microsoft Lay Off

Microsoft Lay Off

Microsoft Lay Off: माइक्रोसॉफ्ट ने वैश्विक स्तर पर 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें वाशिंगटन के 1,985 कर्मचारी शामिल हैं. कंपनी AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही है और संगठनात्मक बदलावों से दक्षता बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही है. यह कदम तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

विज्ञापन

Microsoft Lay Off: माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर से अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए ग्लोबल स्तर पर बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है. कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह प्रबंधन के अनावश्यक स्तरों को खत्म कर रही है और नई तकनीकों खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लाभों का अधिकतम इस्तेमाल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

6,000 कर्मचारियों की नौकरी पर गिरी गाज

हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर छंटनी की संख्या साझा नहीं की है, लेकिन अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह संख्या लगभग 6,000 कर्मचारियों की है. यह माइक्रोसॉफ्ट के कुल वैश्विक कार्यबल का लगभग 3% है. वाशिंगटन राज्य की श्रम एजेंसी को दी गई फाइलिंग के अनुसार, केवल अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में ही 1,985 कर्मचारियों को निकाला गया है.

कंपनी ने दी आधिकारिक प्रतिक्रिया

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने एक ईमेल बयान में कहा, “हम गतिशील बाजार में सफलता सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक परिवर्तन कर रहे हैं. हमारा उद्देश्य है कि हम अपने कर्मचारियों को नई तकनीकों और क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए सक्षम बनाएं, ताकि वे अधिक सार्थक और प्रभावी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें.”

AI और क्लाउड पर माइक्रोसॉफ्ट का बढ़ता निवेश

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में जनवरी से मार्च की तिमाही के लिए मजबूत वित्तीय परिणाम घोषित किए थे, जो इसके क्लाउड कंप्यूटिंग और AI-आधारित सेवाओं के कारण संभव हुए. कंपनी इस साल अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है और AI पर फोकस को अपनी रणनीति का प्रमुख हिस्सा बना रही है.

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन और 4.6 करोड़ की घड़ी! कहां से होती है इतनी कमाई?

चैटजीपीटी के बाद से तकनीकी दिशा में बदलाव

2022 में चैटजीपीटी के लॉन्च के बाद से ही माइक्रोसॉफ्ट ने AI को अपनाने की रफ्तार तेज कर दी थी. अब यह साफ हो गया है कि कंपनी भविष्य की तकनीक में आगे रहने के लिए अपने कार्यबल और संचालन दोनों को नए सिरे से आकार दे रही है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी 20x22x30 का फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 2 करोड़ का मालिक

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola