ePaper

Sensex Market News: इन 5 कंपनियों ने बदल दी बाजार की तस्वीर, 60 हजार की रिकार्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स

Updated at : 24 Sep 2021 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Sensex Market News: इन 5 कंपनियों ने बदल दी बाजार की तस्वीर, 60 हजार की रिकार्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स

Sensex Market News: शेयर बाजार के रिकार्ड छूने में सबसे ज्यादा योगदान आईटी कंपनियों का रहा. इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एयरटेल एचडीएफसी बैंक समेत कई और कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी आई. भारतीय इतिहास में इससे पहले शेयर बाजार इतनी ऊंचाई पर कभी नहीं पहुंचा था.

विज्ञापन
  • शेयर बाजार ने रच दिया नया इतिहास

  • पहली बार सेंसेक्स पहुंचा 60 हजार के पार

  • आईटी कंपनियों ने दिखाया दम

भारतीय शेयर बाजार ने 60 हजार पार कर नया इतिहास रच दिया. ऐसा रिकार्ड बना दिया जो इससे पहले कभी नहीं बना. पहले सेंसेक्स ने रिकार्ड 60 हजार का आंकड़ा पार कर लिया. और निफ्टी भी 18 हजार के करीब पहुंच गया. भारतीय इतिहास में इससे पहले शेयर बाजार इतनी ऊंचाई पर कभी नहीं पहुंचा था. शेयर बाजार को शिखर तक पहुंचाने में सबसे ज्यादा योगदान आईटी कंपनियों का रहा.

इन कंपनियों का रहा योगदान: शेयर बाजार के रिकार्ड छूने में सबसे ज्यादा योगदान आईटी कंपनियों का रहा. इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एयरटेल एचडीएफसी बैंक समेत कई और कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी आई. इसी के कारण शेयर सूचकांक सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में ही 350 अंक से उछलकर रिकार्ड 60,000 अंकों को पार कर गया.

इन शेयरों के भाव गिरे: बीते 6 सालों में 30 हजार से बढ़कर 60 हजार के स्तर पर पहुंचे शेयर ने आज इतिहास रच दिया. बात करें किस कंपनी के शेयर के भाव में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ तो, सेंसेक्स में सबसे अधिक दो फीसदी की तेजी इंफोसिस में देखी गई. इसके अलावा एलएंडटी, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, टेक महिंद्रा में देखी गई. वहीं, एनटीपीसी, एचयूएल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व लाल निशान के घेरे में नजर आये.

31 साल के बाद सेंसेक्स ने बनाया रिकार्ड: सेंसेक्स को 1 हजार अंक से रिकार्ड 60 हजार के स्तर तक पहुंचने में करीब 31 सालों का समय लगा. गौरतलब है कि 25 जुलाई 1990 को सूचकांक 1000 अंक पर था. इसके बाद मार्च 2015 यह 30 हजार के स्तर पर पहुंचा. यानी 1 हजार से 25 हजार तक पहुंचने में 25 साल का समय लगा. लेकिन बीते 6 सालों में सेंसेक्स ने 30000 से बढ़कर 60 000 तक का फासला तय कर लिया.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार, 60 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola