ePaper

शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 168 अंक उछला सेंसेक्स

Updated at : 23 Oct 2024 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 168 अंक उछला सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत.

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 15 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. एनएसई में 54 कंपनियों में से 10 के शेयर मजबूत हुए, 42 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है, जबकि 2 कंपनियों के शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बावजूद बुधवार 22 अक्टूबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार मंगलवार की बड़ी गिरावट से उबरकर मामूली बढ़त के साथ खुला. कारोबार की शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 168.79 अंक चढ़कर 80,389.5 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी करीब 46.2 अंक की बढ़त के साथ 24,518.30 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. इससे पहले प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 299.59 अंक गिरकर 79,921.13 अंक पर और निफ्टी 269.60 कमजोर होकर 24,202.50 अंक पर खुले थे. मंगलवार को सेंसेक्स 982.45 अंक 1.21% की भारी गिरावट के साथ 80,168.82 अंक पर और निफ्टी 303.40 अंक या 1.22% फिसलकर 24,477.70 अंक पर बंद हुए थे.

बीएसई सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक मुनाफा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 15 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. इनमें सबसे अधिक मुनाफा बजाज फाइनेंस को हुआ. इसका शेयर 2.64% उछलकर 6853.80 रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, आईटीसी, भारती एयरटेल, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयर भी मजबूत हुए. हालांकि, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, सनफार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड ट्रुबो, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर कमजोर हुए.

एनएसई में 10 शेयर मजबूत

वहीं, एनएसई में 54 कंपनियों में से 10 के शेयर मजबूत हुए, 42 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है, जबकि 2 कंपनियों के शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. एनएसई में भी बजाज फाइनेंस सबसे अधिक मुनाफे के साथ कारोबार कर रहा है. इसका शेयर 3.03% की बढ़त के साथ 6880 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज ऑटो और टेक महिंद्रा के शेयर भी मजबूत हुए हैं. नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्रीराम फानेंस, पावरग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड और आयशर मोटर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: Gold की रिकॉर्ड हाई से आभूषण विक्रेताओं में खौफ, दिवाली पर गिर सकती है ज्वैलरी की बिक्री

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान का निक्केई225 कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में मजबूत रुख बना हुआ है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरकर बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.12% गिरकर 75.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: दिवाली से पहले चांदी ने रचा इतिहास, कीमत 1 लाख के पार, सोना में रिकॉर्ड उछाल

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola