शेयर बाजार में गिरावट, जानें कौन से शेयर गिरे किसमें दिखी बढ़त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2021 11:55 AM
बाजार में मुख्य रूप से जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी है उनमें इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयर गिरने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरा है.
कल की तरह ही शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी. वैश्विक बाजार में निवेशकों के नकारात्मक रुख सहित कई वजहों से शेयर बाजार में गिरावट आयी है. बाजार में मुख्य रूप से जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी है उनमें इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयर गिरने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरा है.
Also Read: शेयर बाजार में एक घंटे का होगा विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें क्या करें क्या नहीं…
शेयर बाजार अच्छे स्तर पर खुला था इसके बावजूद, 30-शेयर वाला सूचकांक 112.13 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,896.20 पर आ गया. निफ्टी 35.95 अंक या 0.20 फीसदी गिरकर 17,862.70 पर आ गया. सेंसेक्स पैक में एमएंडएम के शेयर सबसे अधिक गिरे, जिसके शेयर में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई, इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, मारुति, बजाज ऑटो और टीसीएस के शेयर भी गिरे.
इसके अलावा जिन शेयहरों में बढ़त आयी है उनमें एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर ऊपर चढ़ा है. पिछले सत्र में, सेंसेक्स 314.04 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,008.33 पर बंद हुआ था.
Also Read:
Paytm IPO: पेटीएम निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान, जानें कितने की गिरावट में लिस्ट हुआ शेयर
निफ्टी में 100.55 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 17,898.65 पर बंद हुआ था. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 344.35 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की. एशिया में अन्य जगहों की बात करें तो, शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के शेयर बाजार मध्य सत्र में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत गिरकर 79.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










