हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में नुकसान

मामूली गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद.
Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 15 शेयर गिरावट और 15 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें सबसे अधिक नुकसान अदाणी पोर्ट्स को हुआ. एनएसई में 50 पर आधारित निफ्टी में 28 शेयर लाल निशान और 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. हालांकि एक शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.
Stock Market: वैश्विक स्तर पर सुधारात्मक रुख की वजह से बुधवार 8 जनवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद इसमें जोरदार गिरावट आ गई थी. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुधरकर 50.62 अंक या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 78,148.49 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.95 अंक या 0.08% फिसलकर 23,688.95 अंक पर पहुंच गया.
अदाणी पोर्ट्स और अपोलो हॉस्पिटल को सबसे अधिक घाटा
शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 15 शेयर गिरावट और 15 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें सबसे अधिक नुकसान अदाणी पोर्ट्स को हुआ. इसका शेयर 1.89% गिरकर 1152.65 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. हालांकि, बीएसई में टीसीएस का शेयर 1.97% मुनाफे के साथ 4107.50 रुपये पर बंद हुआ. एनएसई में 50 पर आधारित निफ्टी में 28 शेयर लाल निशान और 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. हालांकि एक शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. इस सूचकांक में अपोलो हॉस्पिटल का शेयर 4.06% टूटकर 7135.05 रुपये और ओएनजीसी का शेयर 3.04% उछलकर 271.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.
इसे भी पढ़ें: FasTag Rules Change: फास्टैग नियमों में हो गया बदलाव, 1 अप्रैल से होगा लागू
एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख
एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई 225 और हांगकांग के हैंगसेंग नुकसान के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजारों में बढ़त और अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.70% की मजबूती के साथ 77.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें: 56 लाख में बिका 100 रुपये का ‘हज नोट’, सोशल मीडिया पर वायरल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




