Sona Chandi Ka Bhaw: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, क्या है असली कारण

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज.
Sona Chandi Ka Bhaw: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,000 रुपये और चांदी 4,500 रुपये सस्ती हो गई है1 कमजोर घरेलू मांग, वैश्विक अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों की सतर्कता इसके मुख्य कारण हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हल्की तेजी दिखी, लेकिन भारतीय बाजार पर इसका असर सीमित रहा. विशेषज्ञों के अनुसार फेड की नीति और जेरोम पॉवेल का बयान आगे की कीमतों का रुख तय करेगा.
Sona Chandi Ka Bhaw: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये सस्ता होकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. सोमवार को इसकी कीमत 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यह गिरावट स्थानीय ज्वेलरी बाजार में कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों में उतार-चढ़ाव का सीधा परिणाम मानी जा रही है.
चांदी के भाव में 4,500 रुपये की भारी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी भी कमजोर रुख के साथ ट्रेड हुई. सर्वाधिक गिरावट चांदी में दर्ज की गई, जो 4,500 रुपये टूटकर 1,80,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. सोमवार को इसका भाव 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी की कीमतों में गिरावट उद्योगगत मांग में कमी और विदेशी बाजारों के दबाव के कारण आई है.
फेडरल रिजर्व की से पहले निवेशक सतर्क
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी पॉलिसी घोषणा ने ट्रेडरों में सतर्कता बढ़ा दी है. निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि फेड इस बैठक में ब्याज दरों में कटौती की ओर संकेत दे सकता है, लेकिन असली दिशा जेरोम पॉवेल के बयानों से ही तय होगी. इसी आशंका में बाजार सीमित दायरे में ट्रेड किया है और निवेशक किसी बड़े कदम से पहले स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला रुख
वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना मंगलवार को 14.83 डॉलर बढ़कर 4,205.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. यह हल्की तेजी अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण आई. वहीं, चांदी का अंतरराष्ट्रीय हाजिर भाव 0.75% चढ़कर 58.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. यह अंतरराष्ट्रीय बढ़त दिखाती है कि विदेशी बाजारों में फिलहाल निवेशकों का झुकाव कीमती धातुओं की ओर बना हुआ है, लेकिन इसका असर भारतीय बाजार पर सीमित रूप से पड़ा है.
कमजोर घरेलू मांग बनी गिरावट की असली वजह
स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा खरीदारों की धीमी मांग भी सोने-चांदी के भाव पर दबाव बना रही है. शादी-विवाह के सीजन के बाद आमतौर पर मांग में कमी आती है, जिससे दामों में नरमी देखी जाती है. इसके अलावा, घरेलू बाजार विदेशी संकेतों पर अधिक निर्भर रहता है. ऐसे में फेडरल रिजर्व की नीति में कोई भी बदलाव भारतीय सर्राफा बाजार को सीधे प्रभावित करता है.
इसे भी पढ़ें: Mutual Fund में जल्दी लगा दें पैसा, रिटेल इन्वेस्टर्स की एंट्री से बदलेगी तस्वीर
कैसी रहेगी बाजार की चाल
विशेषज्ञों का मानना है कि फेड की बैठक और जेरोम पॉवेल की टिप्पणी इस सप्ताह सोना-चांदी की दिशा तय करेगी. अगर ब्याज दरों में कटौती का संकेत मिलता है, तो कीमती धातुओं की कीमतों में एक नई तेजी देखी जा सकती है. लेकिन अगर फेड सख्त रुख अपनाता है, तो कीमतों में और गिरावट संभव है. निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहकर बाजार के रुख पर नजर रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: कौन हैं नील मोहन, जिन्हें टाइम पत्रिका ने 2025 के सीईओ ऑफ द ईयर के लिए चुना?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










