ePaper

यहां से खरीदें खादी से जूते और चप्पल, त्योहारी सीजन में रहें आराम से

Updated at : 22 Oct 2020 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
यहां से खरीदें खादी से जूते और चप्पल, त्योहारी सीजन में रहें आराम से

खादी के कपड़ों से लोगों का लगाव हमेशा से रहा है. अब सबका मन मोहने खादी के जूते भी आ गये हैं. सबसे बड़ी बात की इसके लिए किसी को खादी स्टोर भी जाने की जरुरत नही है. सारा लेनदेन ऑनलाइन हो सकेगा.

विज्ञापन

खादी के कपड़ों से लोगों का लगाव हमेशा से रहा है. अब सबका मन मोहने खादी के जूते भी आ गये हैं. सबसे बड़ी बात की इसके लिए किसी को खादी स्टोर भी जाने की जरुरत नही है. सारा लेनदेन ऑनलाइन हो सकेगा. जी हां अब खादी के फुटवेयर की ऑनलाइन बिक्री होगी. एक से बढ़कर एक नक्काशीदार कपड़े के जूते खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के पोर्टल पर बेचे जायेंगे.

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआइसी) ने बुधवार को खादी कपड़े के फुटवियर पेश किया. केंद्रीय एमएसएमइ मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केवीआईसी के ई-पोर्टल www.khadiindia.gov.in के जरिये खादी के इन फुटवियरों की ऑनलाइन बिक्री की शुरूआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि खादी के कपड़े से बने फुटवियर से देश के साथ साथ विदेशी बाजार में भी कब्जा करने की बहुत संभावना है.

शुरुआत में महिला फुटवियर के लिए 15 डिजाइन और पुरुष फुटवियर के लिये 10 डिजाइन पेश किये गये हैं. इन फुटवियर को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के पोर्टल पर बेचे जायेंगे. फुटवियरों को फैशनेबल बनाने के लिए पटोला सिल्क, बनारसी सिल्क, खादी डेनिम, तसर सिल्क का उपयोग किया गया है. प्रत्येक जोड़ी के जूते और सैंडल की कीमत 1,100 रुपये से 3,300 रुपये के बीच है.

गडकरी ने रोजगार सृजन और निर्यात के लिए देश के फुटवियर क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, मेरा मानना है कि चीन और अमेरिका के बाद भारत वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा फुटवियर निर्माता है. यह 1.45 लाख करोड़ रुपये का उद्योग है. इसमें घरेलू बाजार 85 हजार करोड़ और निर्यात बाजार 45 से 55 हजार करोड़ रुपये का है.

बता दें, भारतीय फुटवियर उद्योग करीब 50 हजार करोड़ रुपये का है, जिसके दो फीसदी पर व्यवसाय करने का खादी ने लक्ष्य रखा है. यानी का फिलहाल लक्ष्य करीब 1 हजार करोड़ रुपये का कारोबार करने का है.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola