ePaper

ईरान-इजराइल युद्ध का असर, जानें क्या है आज सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट्स

Updated at : 02 Mar 2026 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 March 2026

आज का सोने-चांदी का भाव 2 मार्च 2026 (freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 March 2026: क्या और महंगा होगा सोना? 2 मार्च को 24 कैरेट गोल्ड 1.73 लाख रुपये के पार निकल गया है. चांदी की कीमतों में भी हलचल है. निवेश से पहले चेक करें आज के लेटेस्ट रेट्स क्या है.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए मार्च की शुरुआत काफी हलचल भरी रही है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग अचानक बढ़ गई है. आज 2 मार्च 2026 को भी बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है. हालांकि आपको बता दें कि ध्यान दें कि यहां दिए गए रेट पिछले दिन बाजार बंद होने के भाव और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं.

सोने की कीमतों में कितनी आई तेजी?

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. कल के मुकाबले इसमें मामूली बढ़त दिख रही है, लेकिन अगर हम पिछले दो दिनों की तुलना करें, तो कीमतों में भारी उछाल आया है. ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष ने निवेशकों को डरा दिया है, जिससे लोग सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में दाम रिकॉर्ड स्तर को छू रहे हैं.

आज सोने का भाव

ग्राम (Gram)24 कैरेट (Today)22 कैरेट (Today)18 कैरेट (Today)
1 ग्राम₹17,309₹15,866₹12,982
8 ग्राम₹1,38,472₹1,26,928₹1,03,856
10 ग्राम₹1,73,090₹1,58,660₹1,29,820
100 ग्राम₹17,30,900₹15,86,600₹12,98,200

शहरों के अनुसार सोने का रेट (1 ग्राम)

यहां भारत के प्रमुख शहरों में सोने की प्रति ग्राम कीमतें दी गई हैं:

शहर 24K सोना22K सोना18K सोना
दिल्ली ₹17,324₹15,881₹12,997
चेन्नई ₹17,210₹15,776₹13,501
मुंबई ₹17,309₹15,866₹12,982
कोलकाता₹17,309₹15,866₹12,982
बेंगलुरु ₹17,309₹15,866₹12,982
हैदराबाद ₹17,309₹15,866₹12,982
केरल ₹17,309₹15,866₹12,982
पुणे₹17,309₹15,866₹12,982
अहमदाबाद ₹17,314₹15,871₹12,987
वड़ोदरा ₹17,314₹15,871₹12,987

चांदी के दाम में क्या है हलचल?

चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमतों में हल्का सुधार (गिरावट) देखा गया है. आज 1 किलो चांदी की कीमत 2,94,900 रुपये के आसपास है. हालांकि फरवरी के महीने में चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव रहा था, लेकिन फिलहाल यह 2.95 लाख रुपये के साइकोलॉजिकल लेवल के करीब टिकी हुई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक अनिश्चितता के चलते चांदी भी अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है.

आज चांदी का भाव

वजन (Weight)आज का भाव (Today)कल का भाव (Yesterday)बदलाव
1 ग्राम₹294.90₹295– ₹0.10
10 ग्राम₹2,949₹2,950– ₹1
100 ग्राम₹29,490₹29,500– ₹10
1 किलोग्राम₹2,94,900₹2,95,000– ₹100

शहरों के अनुसार चांदी का रेट (1 किलोग्राम)

चांदी की कीमतें कुछ साउथ इंडियन शहरों में नॉर्थ भारत के मुकाबले ज्यादा हैं:

शहर 1 किलोग्राम चांदी का भाव
मुंबई₹2,94,900
दिल्ली ₹2,94,900
कोलकाता ₹2,94,900
बेंगलुरु ₹2,94,900
चेन्नई ₹3,25,100
हैदराबाद ₹3,25,100
केरल ₹3,25,100

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम नहीं होता, तब तक सोने-चांदी की कीमतों में राहत की उम्मीद कम है. अगर युद्ध की स्थिति और बिगड़ती है, तो सोमवार को बाजार खुलने के बाद कीमतों में 3% से 6% का और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola