Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, करोड़ों की संपत्ति मिनटों में साफ
निफ्टी ने फिर पकड़ी 24,000 की रफ्तार. आईटी और एविएशन शेयरों में धूम. (फोटो/Canva)
Share Market: तनाव बढ़ने से सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 10% की तेजी दर्ज की गई. खासकर Brent Crude में तेज उछाल ने एनर्जी और एविएशन शेयरों पर दबाव बढ़ा दिया.
Share Market : सोमवार को देश के शेयर बाजारों की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया, जिसका सीधा असर बाजार पर दिखा.

सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट
कारोबार की शुरुआत में Nifty 50 24,659 के स्तर पर खुला, जो 519 अंकों यानी करीब 2% की गिरावट थी. वहीं BSE Sensex 78,512 पर खुला और 2,775 अंक यानी 3.41% टूट गया. इससे साफ है कि बाजार में घबराहट का माहौल बना हुआ है.
एक्सपर्ट की राय क्या है ?
मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, दुनिया इस समय काफी अनिश्चित दौर से गुजर रही है और बाजार स्थिरता खोजने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर ईरान बातचीत फिर से शुरू करता है और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही जारी रहती है, तो बाजार में सुधार आ सकता है. उन्होंने तीन बड़े खतरे गिनाए.
- होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं.
- खाड़ी देशों में भारत के व्यापार पर असर पड़ सकता है.
- मिडिल ईस्ट में काम कर रहे करीब 90 लाख भारतीयों पर खतरा बढ़ सकता है.
टेक्निकल संकेत क्या कहते हैं ?
सेबी रजिस्टर्ड एनालिस्ट सुनील गुर्जर ने बताया कि इंडेक्स 200-EMA के नीचे चला गया है, जो लंबी अवधि की कमजोरी का संकेत है. अगर बाजार इसी स्तर के नीचे बंद होता रहा तो गिरावट और बढ़ सकती है. हालांकि, यहां से मजबूत रिकवरी भी संभव है.
सभी सेक्टरों में बिकवाली
- एनएसई के बड़े इंडेक्स में भी गिरावट रही.
- निफ्टी 100: 2% से ज्यादा नीचे
- निफ्टी मिडकैप 100: 3.43% गिरा
- निफ्टी स्मॉलकैप 100: 3.78% टूटा
- सेक्टरों की बात करें तो ऑटो, FMCG और IT समेत लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में रहे.
सोना-चांदी में तेजी
जहां शेयर बाजार गिरा, वहीं सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी में तेजी आई. 24 कैरेट सोना 3% बढ़कर ₹1,67,329 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. चांदी भी करीब 3.89% बढ़कर ₹2,85,700 प्रति किलो हो गई.
एशिया और अमेरिका के बाजार भी कमजोर
एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली. जापान, सिंगापुर और हांगकांग के प्रमुख इंडेक्स नीचे रहे. वहीं अमेरिका में भी दबाव दिखा. S&P 500 और Nasdaq Composite में भी गिरावट दर्ज की गई.
Also Read: ईरान-इजराइल युद्ध का असर, जानें क्या है आज सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए