Share Market: ऑपरेशन सिंदूर के बाद डगमगाया बाजार, लेकिन जल्द ही संभला, जानिए क्या बोले बाजार विशेषज्ञ

Updated at : 07 May 2025 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

Stock Market

Share Market: बुधवार को निफ्टी 50 ने 146 अंकों की गिरावट के साथ 24,233.30 पर शुरुआत की, यानी -0.60% की गिरावट रही. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 692.27 अंक गिरकर 79,948.80 पर खुला. हालांकि जल्द ही बाजार ने गिरावट से उबरते हुए कुछ हद तक रिकवरी कर ली.

विज्ञापन

Share Market: बुधवार सुबह भारत द्वारा पाकिस्तान और PoK में किए गए आतंकवाद विरोधी हवाई हमले (Operation Sindoor) के बाद भारतीय शेयर बाजार में हलचल देखने को मिली. शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने कुछ हद तक रिकवरी की और रिपोर्ट लिखे जाने तक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट कारोबार कर रहे थे.

कैसा रहा बाजार का हाल?

बुधवार को निफ्टी 50 ने 146 अंकों की गिरावट के साथ 24,233.30 पर शुरुआत की, यानी -0.60% की गिरावट रही. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 692.27 अंक गिरकर 79,948.80 पर खुला. हालांकि जल्द ही बाजार ने गिरावट से उबरते हुए कुछ हद तक रिकवरी कर ली.

क्या बोले बाजार के जानकार?

बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बग्गा ने एएनआई (ANI) को बताया, “भारतीय बाजारों पर जो भू-राजनीतिक जोखिम लंबे समय से मंडरा रहा था, वह आज भारत की कार्रवाई के साथ हकीकत बन गया है. जैसा हमने उरी और बालाकोट हमले के बाद देखा था, बाजार ने आज भी निगेटिव गैप के साथ शुरुआत की है.” उन्होंने आगे कहा कि बाजार की अगली चाल इस बात पर निर्भर करेगी कि ये सैन्य कार्रवाई एक सीमित ऑपरेशन तक रहती है या फिर हालात और बिगड़ते हैं. “अगर हालात यहीं ठहरते हैं तो बाजार जल्द ही स्थिर हो जाएगा, लेकिन यदि सीमा पर तनाव बढ़ता है तो हम बाजार में और बिकवाली देख सकते हैं.”

सेक्टोरल प्रदर्शन कैसा रहा

  • निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.47% की बढ़त देखी गई.
  • निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स भी 0.81% ऊपर रहा.
  • जबकि निफ्टी एफएमसीजी, आईटी, मीडिया और फार्मा जैसे सेक्टरों में कमजोरी देखने को मिली.

वैश्विक संकेत कैसे हैं

वैश्विक बाजारों से मिले संकेत सकारात्मक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार स्विट्जरलैंड में अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर चर्चा है. इसके अलावा भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते की घोषणा भी बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है. अमेरिकी फ्यूचर्स में तेजी है और चीन ने मौद्रिक नीति में ढील देते हुए ब्याज दरों और बैंक रिजर्व की अनिवार्यता को कम किया है, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा.

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

  • हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स में 0.33% की तेजी रही.
  • दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स में 0.25% की बढ़त दर्ज हुई.
  • जापान का निक्केई 225 मामूली 0.09% गिरा.
  • ताइवान का वेटेड इंडेक्स लाल निशान में सपाट रहा.

Also Read: Operation Sindoor Consequences: थलसेना, वायुसेना और नौसेना की बड़ी तैनाती, राफेल और टैंक मैदान में

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola