ePaper

Share Market: शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स में 82 अंकों की तेजी, निफ्टी 21 हजार के पार

Updated at : 12 Dec 2023 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
Share Market/ file photo

Share Market/ file photo

Share Market Opening: तीस शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 82 अंकों की तेजी के साथ 70,010.55 पर कारोबार कर रहा है. जबकि, निफ्टी 0.16 प्रतिशत यानी 36.45 अंकों की तेजी के साथ 21,033.55 पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन

Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में आज प्रीओपनिंग में सुस्ती देखने को मिल रही है. तीस शेयर वाला सेंसेक्स 82 अंकों की तेजी के साथ 70,010.55 पर कारोबार कर रहा है. जबकि, निफ्टी 0.16 प्रतिशत यानी 36.45 अंकों की तेजी के साथ 21,033.55 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सुबह 11 बजे, 0.0024 प्रतिशत यानी 1.70 अंक की गिरावट के साथ 69,926.83 पर कारोबार कर रहा था. जबकि, निफ्टी 0.066 प्रतिशत यानी 13.95 अंक की तेजी के साथ 21,011.05 पर कारोबार कर रहा था. आज गिफ्ट निफ्टी सुबह 7.45 बजे 0.06 प्रतिशत यानी 13 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. हालांकि, आज बाजार बंद होने के बाद भारत और अमेरिका में महत्वपूर्ण मुद्रास्फीति डेटा जारी होंगे. एशिया में अन्य बाजारों में, निक्केई और हैंग सेंग प्रत्येक में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई. सीएसआई 300, कोस्पी और एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 0.05-0.4 प्रतिशत ऊपर हरे निशान में थे. अमेरिका में, डॉव में 0.43 प्रतिशत, एसएंडपी500 में 0.39 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट में 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इस बीच निवेशकों की नजर इन शेयरों पर रहेगी.

Also Read: Share Market: Sun Pharma, Infosys, Dixon, DLF, SpiceJet समेत इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, अभी कर लें तैयारी

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही. वहीं निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 96.15 अंक चढ़कर 70,024.68 पर पहुंच गया. निफ्टी 34.40 अंक उछलकर 21,031.50 के रिकॉर्ड स्तर पर रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे. भारती एयरटेल, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और मारुति के शेयर नुकसान में रहे. अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,261.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.36 प्रति डॉलर पर

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 83.36 पर पहुंच गया. विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह और घरेलू शेयर बाजार में तेजी से भारतीय मुद्रा को बल मिला. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही. रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.37 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.58 पर कारोबार कर रहा था. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,261.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

(भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola