ePaper

Share Market: मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 70 हजार के पार, देखें कब-कब मार्केट ने बनाया रिकार्ड

Updated at : 11 Dec 2023 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Share Market: मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 70 हजार के पार, देखें कब-कब मार्केट ने बनाया रिकार्ड

Share Market Opening: आज बाजार खुलते ही, सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 69,925 के स्तर पर खुला हुआ. हालांकि, निफ्टी 4.10 अंकों की नाममात्र की गिरावट के साथ 20,965 पर खुला है.

विज्ञापन

Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में ग्लोबल सुस्त संकेतों के बीच हल्की बढ़त के साथ खुला. मगर, बाजार खुलते ही, सेंसेक्स नया ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान पहली बार सेंसेक्स 70 हजार के करीब पहुंच गया. आज बाजार खुलते ही, सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 69,925 के स्तर पर खुला हुआ. हालांकि, निफ्टी 4.10 अंकों की नाममात्र की गिरावट के साथ 20,965 पर खुला है. शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में पहली बार 70,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 21,000 के स्तर के पार पहुंचा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा चालू वित्त वर्ष में वृद्धि पूर्वानुमान बढ़ाने और नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स खुलने के तुरंत बाद 70,048.90 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. बाद में अपनी बढ़त को मामूली रूप से कम करके 69,958.13 अंक पर आ गया. शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में यह 132.53 अंक या 0.19 प्रतिशत की वृद्धि है. इसी तरह के रुझान को दर्शाते हुए 50 शेयर वाला निफ्टी 21,019.80 अंक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. बाद में यह 15.25 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,984.65 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स के 20 शेयर लाभ में रहे, जबकि 10 में गिरावट आई. निफ्टी के 27 शेयर में शुरुआती कारोबार में तेजी आई जबकि 22 शेयर में गिरावट दर्ज की गई. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने (एफआईआई) ने दिसंबर के पहले छह कारोबारी सत्र में 26,505 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं.

कब-कब रिकार्ड स्तर पर पहुंचा बाजार

1,000 25 जुलाई 1990

10,000 6 फरवरी 2006

20,000 29 अक्टूबर 2007

30,000 4 मार्च 2015

40,000 23 मई 2019

50,000 21 जनवरी 2021

60,000 24 सितंबर 2021

70,000 11 दिसंबर 2023

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola