Budget 2025-26: सीनियर सिटीजन को फिर से मिल सकती है ट्रेन टिकट में छूट, सफर होगा सस्ता!

बजट में सीनियर सिटीजन्स को मिल सकता है बड़ा तोहफा.
Budget 2025-26: बजट 2025-26 में सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट में फिर से छूट मिलने की उम्मीद है. कोविड से पहले मिल रही 50% तक की छूट फिर से लागू हो सकती है.
Budget 2025-26: सीनियर सिटीजन के लिए अच्छी खबर है. बजट 2025-26 में सरकार वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर छूट देने पर विचार कर सकती है. इससे राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में सफर करना सस्ता हो सकता है. 2019 तक 60 साल से ऊपर के पुरुषों को 40% और 58 साल से ऊपर की महिलाओं को 50% की छूट मिलती थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान यह सुविधा बंद कर दी गई. अब देश सामान्य स्थिति में लौट आया है, ऐसे में सीनियर सिटीजन मोदी सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से छूट बहाल करने की मांग कर रहे हैं.
2019 तक मिलती थी ट्रेन टिकट पर छूट
सीनियर सिटीजन को मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों की टिकट पर छूट मिलती थी. 60 वर्ष या अधिक उम्र के पुरुषों को 40% और 58 वर्ष या अधिक उम्र की महिलाओं को 50% छूट दी जाती थी. उदाहरण के तौर पर, अगर राजधानी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी का टिकट 4,000 रुपये का होती था, तो महिला सीनियर सिटीजन को 2,000 रुपये और पुरुष सीनियर सिटीजन को 2,300 रुपये में टिकट मिलती थी.
कोविड-19 में छूट क्यों बंद हुई?
2020 में महामारी के कारण रेलवे ने ट्रेन टिकट पर छूट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. सरकार का तर्क था कि लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों के कारण रेलवे को वित्तीय घाटा हुआ है. लेकिन, अब जब स्थिति सामान्य हो चुकी है, तो वरिष्ठ नागरिकों की मांग है कि छूट को फिर से लागू किया जाए.
इसे भी पढ़ें: Budget 2025: महिलाओं और छात्रों को क्या मिल सकती हैं सौगातें? शिक्षा, रोजगार और वित्तीय राहत पर खास उम्मीदें!
बजट 2025-26 से उम्मीदें
1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी. वरिष्ठ नागरिकों को उम्मीद है कि सरकार इस बजट में रेलवे टिकट पर छूट की बहाली की घोषणा कर सकती है. अगर सरकार यह छूट फिर से लागू करती है, तो लाखों वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में राहत मिलेगी और सफर किफायती होगा. अब देखना होगा कि क्या बजट 2025-26 में सीनियर सिटीजन के लिए यह सुविधा वापस लाई जाएगी या नहीं.
इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में जल्द होगी बढ़ोतरी, 1 फरवरी को बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




