महाराष्ट्र में 92 लाख महिलाओं को झटका! ‘लाडकी बहीण’ योजना से नाम हटे, अब नहीं मिल रहा पैसा

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटो- सोशल मीडिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराष्ट्र की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के 92 लाख से अधिक लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. ई-केवाईसी पूरा न करना, आय सीमा पार करना, और फर्जी आवेदनों के कारण यह कार्रवाई की गई है. अब केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’ को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. जांच और सत्यापन के बाद 92 लाख से अधिक महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं. इसके चलते इन महिलाओं को योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद हो गई है. सरकार और CAG की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती करीब 2.4 करोड़ लाभार्थियों की संख्या अब घटकर लगभग 1.7 करोड़ रह गई है.

विज्ञापन

e-KYC पूरा नहीं करना पड़ा भारी

लाभार्थियों के नाम हटने की सबसे बड़ी वजह e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करना बताई गई है. करीब 50 से 55 लाख महिलाएं तय समय सीमा के भीतर e-KYC पूरा नहीं कर पाईं. इसके बाद उनका लाभ रोक दिया गया और नाम लाभार्थी सूची से बाहर कर दिए गए.

सत्यापन में करीब 12 लाख महिलाएं ऐसी मिलीं, जिनके परिवार की सालाना आय योजना में तय 2.5 लाख रुपये की सीमा से अधिक थी. नियमों के मुताबिक पात्रता नहीं होने के कारण इन महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया.

उम्र और दूसरी योजनाएं भी बनीं वजह

करीब 4.5 लाख से अधिक महिलाएं 65 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा पार कर चुकी थीं. वहीं करीब 5 लाख महिलाओं के नाम इसलिए हटाए गए क्योंकि वे पहले से ‘नमो शेतकरी योजना’ या अन्य सरकारी आर्थिक योजनाओं का लाभ ले रही थीं.

फर्जी आवेदन भी सामने आए

सत्यापन के दौरान गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज और वाहन मालिक होने जैसे मामलों का भी पता चला. करीब 14 हजार पुरुषों द्वारा महिला के नाम पर कथित तौर पर गलत तरीके से योजना का लाभ लेने के मामले भी सामने आए. ऐसे नामों को भी सूची से हटा दिया गया है.

अब सिर्फ पात्र महिलाओं को मिलेगा लाभ

सरकार की कार्रवाई का उद्देश्य योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचाना बताया जा रहा है. लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना e-KYC और पात्रता संबंधी जानकारी जांच लें, ताकि किसी गलती की वजह से उनका लाभ न रुके.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा: जानिए कब आएगी दिल्ली लक्ष्मी योजना की ₹2,500 वाली पहली किस्त!


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola