Sbi Card : क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करना पड़ेगा महंगा, बदल गए नियम

SBI CREDIT CARD
Sbi Card : एसबीआई ने 1 नवंबर 2024 से अपने क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियम लागू किए हैं.
एसबीआई क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियम
Sbi Card : यदि आप स्कूल फीस ,बिजली, गैस, पानी जैसे यूटिलिटी बिलों के भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो अब आपको सतर्क होने की जरूरत हैं,क्योंकि देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), ने अपने क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. ये नए नियम 1 नवंबर, 2024 से प्रभावी होंगे.
Also Read: महंगाई पर रघुराम राजन की नसीहत के बाद RBI सख्त, अब नहीं कसेगा नकेल तो जनता करेगी त्राहिमाम
यूटिलिटी बिल भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज
बैंक ने निर्णय लिया है कि वह क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूटिलिटी बिलों के भुगतान पर 1% अतिरिक्त चार्ज लगाएगा. इससे पहले कई बैंकों और कार्ड कंपनियों ने भी एक निर्धारित सीमा के बाद यूटिलिटी बिल भुगतान पर 1% चार्ज लेना शुरू कर दिया था.
Also Read: Fortified Rice: मोदी सरकार का कुपोषण पर प्रहार,राशन कार्ड से गरीबों को मिलेगा पौष्टिक चावल
एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से एक स्टेटमेंट साइकिल में 50,000 रुपये से अधिक के यूटिलिटी बिल भुगतान पर यह 1% अतिरिक्त चार्ज लागू होगा. हालांकि, यदि यूटिलिटी बिल का भुगतान 50,000 रुपये से कम है, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.

फाइनेंस चार्ज में बदलाव
इसके साथ ही, एसबीआई ने शौर्य/डिफेंस क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के फाइनेंस चार्ज में भी बदलाव किया है. अब, एसबीआई के अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर 3.75% का फाइनेंस चार्ज लागू होगा. यह नियम भी 1 नवंबर, 2024 से लागू होंगे.
यह ध्यान देने योग्य है कि अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड वह होते हैं, जिनके लिए कोई सुरक्षा जमा या कोलैटरल की आवश्यकता नहीं होती है. वहीं, सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ऐसे होते हैं, जो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बदले में दिए जाते हैं.
Also Read: ब्याज दर की कटौती में रिजर्व बैंक की कंजूसी से शेयर बाजार निराश, 167 अंक गिरा सेंसेक्स
Also Read: Adani Group QIP: अदाणी एंटरप्राइजेज लाने जा रही है क्यूआईपी, लेकिन बीच में फंस गया पेंच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










