ePaper

ब्याज दर की कटौती में रिजर्व बैंक की कंजूसी से शेयर बाजार निराश, 167 अंक गिरा सेंसेक्स

Updated at : 09 Oct 2024 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
ब्याज दर की कटौती में रिजर्व बैंक की कंजूसी से शेयर बाजार निराश, 167 अंक गिरा सेंसेक्स

Sensex

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 में बढ़त देखी गई. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट गए. हालांकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सपाट रहा. यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला रुख है.

विज्ञापन

Stock Market: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लगातार 10वीं बार नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) में कटौती नहीं करने की वजह से बुधवार 9 अक्टूबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार में निराशा छा गई. हताशा में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 167.71 अंक या 0.21% गिरकर 81,467.10 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 31.20 अंक या 0.12% फिसलकर 24,981.95 अंक पर पहुंच गया. सुबह आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत के ऐलान से पहले सेंसेक्स 162.05 अंक उछलकर 81,796.86 अंक और निफ्टी 57.60 अंक की बढ़त के साथ 25,070.75 अंक पर खुले थे.

बीएसई सेंसेक्स में आईटीसी को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 15 शेयर नुकसान में रहे. इनमें सबसे अधिक आईटीसी को नुकसान हुआ. इसका शेयर 3.17% टूटकर 491.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, लार्सन एंड ट्रुबो, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन शामिल हैं.

बीएसई सेंसेक्स में टाटा मोटर्स को सबसे अधिक मुनाफा

बीएसई सेंसेक्स में 15 कंपनियों के शेयर लाभ में रहे. इनमें सबसे अधिक मुनाफा टाटा मोटर्स को हुआ. इसका शेयर 2.10% की बढ़त के साथ 939.15 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, फायदे में रहने वाले दूसरे शेयरों में टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: हिंडनबर्ग रिसर्च का बड़ा खुलासा, बच्चों को अश्लील और हिंसा वाला कंटेंट परोस रहा गेमिंग प्लेटफॉर्म

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 में बढ़त देखी गई. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट गए. हालांकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सपाट रहा. यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला रुख है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.24% गिरकर 77.00 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: महंगाई पर रघुराम राजन की नसीहत के बाद RBI सख्त, अब नहीं कसेगा नकेल तो जनता करेगी त्राहिमाम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola