RBI Policy: लोन की EMI घटेगी, बचेंगे ज्यादा पैसे; कर्ज लेनेवालों को रिजर्व बैंक ने दी राहत

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Jun 2023 12:35 PM

विज्ञापन

RBI पिछले साल मई से लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है. हालांकि, अप्रैल में हुई एमपीसी की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी. रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाने से सभी प्रकार के लोन महंगे हो गए हैं. इसका सबसे बुरा असर होम लोन लेनेवाले ग्राहकों की ईएमआई पर पड़ा है. अब मिलेगी राहत...

विज्ञापन

Reserve Bank of India Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) ने चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरों को स्थिर रखने का क्रम जून की बैठक में भी बरकरार रखा है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) दास ने घोषणा करते हुए लगातार दूसरी बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखा है. रेपो रेट इस बार भी 6.5 प्रतिशत पर स्थिर है. ऐसे में आपने अगर होम लोन लिया है या फिर जल्द ही कार लोन लेनेवाले हैं, तो आपके लिए राहत की बात है. आइए जानें कैसे-

लगातार रेपो रेट बढ़ने से महंगे हो गए सभी लोन, अब मिलेगी राहत

रिजर्व बैंक पिछले साल मई से लगातार रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बढ़ोतरी कर रहा है. हालांकि, अप्रैल में हुई एमपीसी की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी. रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाने से सभी प्रकार के लोन महंगे (Expensive Loans) हो गए हैं. इसका सबसे बुरा असर होम लोन लेनेवाले ग्राहकों की ईएमआई (EMI) पर पड़ा है. यही वजह है कि कर्ज लेनेवाले आरबीआई से राहत की उम्मीद लगाये बैठे थे.

Also Read: RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा, गवर्नर शक्तिकांत दास ने कही यह बात

ईएमआई में मिलेगी राहत

रेपो रेट में कमी आने पर बैंक ब्याज घटाते हैं. रिजर्व बैंक ने अप्रैल की बैठक से जब रेपो रेट स्थिर रखा गया है, कई बैंक ब्याज दरें कम करने लग गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंकों के लोन जिस बाहरी बेंचमार्क (Benchmark Prime Lending Rate / BPLR) से जुड़े होते हैं, वह रेपो रेट पर आधारित होता है. अब जब रिजर्व बैंक के रुख में नरमी आने लगी है, आनेवाले समय में होम लोन से लेकर पर्सनल लोन (Personal Loan) और कार लोन (Car Loan) तक की ब्याज दरें घट सकती हैं. इसके साथ ही, जिन लोगों का होम लोन (Home Loan) पहले से चल रहा है, उनके ऊपर ईएमआई (EMI) का बोझ हल्का हो सकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola