RBI Repo Rate : होम लोन पर आरबीआई देने वाला है बड़ा गिफ्ट, इंट्रेस्ट रेट में हो सकती है कटौती
Published by : Sakshi Sinha Updated At : 16 May 2025 10:37 PM
RBI Repo Rate
RBI Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक आम आदमी को बड़ी राहत देने वाला है. इसकी मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 4-6 जून के बीच होने वाली है, इस बैठक में रेपो रेट में कटौती करने का फैसला लिया जा सकता है. आज तक के रेपोर्ट्स के अनुसार यह कटौती 0.50% से ले कर 0.75% तक कि हो सकती है.
RBI Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आम जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है. आने वाले समय में होम लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि इंट्रेस्ट रेट में कटौती की संभावना जताई जा रही है. अगर RBI यह फैसला करता है, तो यह न सिर्फ घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर को भी नई रफ्तार मिल सकती है. आइए, जानते हैं कि इस संभावित फैसले के पीछे की वजहें क्या हैं और इसका आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा.
होम लोन में आएगी गिरावट
4-6 जून के बीच आरबीआई कि मौद्रिक नीति समिति बैठक में रेपो रेट में कटौती करने का फैसला लिया जा सकता है. रेपो रेट वह रेट है, जिस पर आरबीआई देश के बैंकों को लोन देता है. इसकी कटौती होने पर आम आदमी का होम लोन और कार लोन सस्ता हो सकता है. इसके साथ ही, रियल एस्टेट सेक्टर में भी रफ्तार देखने को मिल सकती है.
आरबीआई के इस फैसले के पीछे क्या है वजह
एसबीआई सिक्युरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट सनी अग्रवाल के अनुसार, सारे फैक्टर रेपो रेट में कटौती की ओर इशारा कर रहे हैं. महंगाई आरबीआई के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप है और जीडीपी ग्रोथ भी स्थिर है. आरबीआई के गवर्नर ने पिछली बार मौद्रिक नीति समिति की बैठक में बताया था कि महंगाई निर्धारित लक्ष्य पर रहने से रेपो रेट में और भी गिरावट आ सकती है.
साल के अंत तक इतना घाट सकता है रेट
लोगों को दिवाली का तोहफा देते हुए अक्टूबर तक आरबीआई रेपो रेट में 0.75% की कटौती होने की संभावना है. अभी 6% पर चल रहा रेपो रेट की अक्टूबर 2025 तक घटकर 5.25% पर आने की संभावना है. इसके साथ ही, रेपो रेट में इस साल के अंत तक 1% या 100 बेसिस पॉइंट तक कटौती हो सकती है. इसके बाद यह 5% पर आ जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










