अगले सप्ताह बढ़ सकती है रसोई गैस की कीमत, दुनिया भर में बढ़ रही है कीमत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2021 9:00 AM
रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडर रिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है.
रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडर रिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है. इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. रसोई गैस सिलेंडर का दाम कितना बढ़ेगा यह सरकार पर निर्भर है.
Also Read: LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, नई कीमत जानें
इससे पहले छह अक्तूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाये गये थे. जुलाई से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 90 रुपये बढ़ चुका है. सूत्रों के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों को खुदरा दाम लागत के अनुरूप करने की अनुमति नहीं दी गयी है.
Also Read: राशन दुकानों में मिलेंगे एलपीजी सिलेंडर, सरकार जल्द से सकती है फैसला
इसके अलावा अभी तक सरकार की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं दी गयी है. और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एलपीजी की बिक्री पर नुकसान 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है. इस समय दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है.
सवाल यह है कि रसोई गैस की कीमत का दाम कितना बढ़ेगा.इसके जवाब की तलाश अभी मुश्किल है क्योंकि सरकार की अनुमति पर पूरी तरह निर्भर करता है कि सरकार कितनी कीमत में बढ़ोतरी करेगी. छह अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाए गये थे. जुलाई से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम 90 रुपये बढ़ चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










