सूर्या घर योजना: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और मिलेगी 78,000 रुपये की सब्सिडी
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का सांकेतिक फोटो, PHOTO AI
Surya Ghar Yojana: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोगों को बिजली बिल के बोझ से राहत देने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्या घर: मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के साथ-साथ छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की ओर से 78,000 रुपये तक की सीधी सब्सिडी दी जा रही है.
Surya Ghar Yojana: यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की बिजली का बिल शून्य करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं. यहां आपको आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं. जिसे आप Step-by-Step फॉलो कर आसानी से घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- सिर्फ बैंक से जुड़े दस्तावेज (जैसे कैंसल किया हुआ चेक/पासबुक की कॉपी)
- बैंक अकाउंट और DISCOM के बिजली बिल पर कंज्यूमर का नाम एक जैसा होना चाहिए.
- अगर नामों में कोई अंतर है, तो कंज्यूमर को DISCOM या बैंक के पास जाकर नाम अपडेट करवाना होगा.
- बिजली बिल अपलोड करना जरूरी नहीं है.
Step-by-Step: ऐसे करें घर बैठे ऑनलाइन आवेदन
- स्टेप 1 (पंजीकरण): आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाएं. होमपेज पर ‘Apply for Rooftop Solar’ पर क्लिक करें. इसके बाद अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM), उपभोक्ता संख्या, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- स्टेप 2 (फॉर्म भरना): रजिस्ट्रेशन के बाद अपने कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें. अब 'Rooftop Solar' के लिए दिए गए आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
- स्टेप 3 (तकनीकी मंजूरी): आवेदन जमा होने के बाद आपकी स्थानीय बिजली कंपनी (DISCOM) इसकी समीक्षा करेगी. तकनीकी व्यवहार्यता (Technical Feasibility) की मंजूरी मिलते ही आपको पोर्टल पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
- स्टेप 4 (सोलर प्लांट लगवाना): मंजूरी मिलने के बाद, DISCOM से पंजीकृत (Registered) विक्रेताओं में से किसी एक को चुनें और अपने घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवाएं.
- स्टेप 5 (नेट मीटरिंग और निरीक्षण): सोलर पैनल लगाने का काम पूरा होने पर पोर्टल पर 'Plant Details' सबमिट करें और नेट मीटर (Net Metering) की स्थापना के लिए आवेदन करें. इसके बाद बिजली विभाग का अधिकारी आकर निरीक्षण करेगा और रिपोर्ट जारी करेगा.
- स्टेप 6 (खाते में आएगी सब्सिडी): कमीशनिंग रिपोर्ट जारी होने के बाद पोर्टल पर अपने बैंक खाते की जानकारी (Cancel Cheque या Passbook) अपलोड करें. आवेदन स्वीकृत होने के 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी.
सब्सिडी : केंद्र सरकार सोलर सिस्टम क्षमता (kW) के आधार पर सब्सिडी देती है.
- 1 kW: 30,000 रुपये की सब्सिडी
- 2 kW: 60,000 रुपये की सब्सिडी
- 3 kW: 78,000 रुपये की सब्सिडी (अधिकतम)
सब्सिडी के बाद आपकी जेब से लागत
- 1 kW: 35,000 रुपये
- 2 kW: 70,000 रुपये
- 3 kW: 1,02,000 से 1,32,000 रुपये
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana : ₹1,500 के साथ मिलेंगे ₹250 अतिरिक्त, इस दिन खाते में आएगी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









