पीएम मोदी YouTube से करते हैं करोड़ों की कमाई, एक वीडियो से हुई 10780560 रुपये की आमदनी

Updated:
विज्ञापन

PM Modi youtube channel earning

PM Modi Earning: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता हैं. एक्स पर उनके 106.4 मिलियन फॉलोअर हैं. इसके अलावा पीएम मोदी यूट्यूब, इंस्टाग्राम में भी बहुत फेमस हैं.

विज्ञापन

PM Modi Earning: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर में है. सोशल मीडिया में उनके फॉलोअर केवल भारत में भर नहीं है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग पीएम मोदी को फॉलो करते हैं. पीएम मोदी के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें उनके 27.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. यानी 2 करोड़ 74 लाख लोग पीएम मोदी को यूट्यूब पर फॉलो करते हैं. चैनल से उन्हें करोड़ों की कमाई होती है.

पीएम मोदी को एक वीडियो से हुई करोड़ों की कमाई

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर रोजाना करीब 10 वीडियो अपलोड किए जाते हैं. जिसमें भर-भरकर व्यूज आते हैं. लेकिन उनके एक वीडियो ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है. पीएम मोदी के वनतारा वाले वीडियो को करीब 50.4 करोड़ लोगों ने अब तक देख लिया है. यानी इस वीडियो से पीएम मोदी को एक करोड़ से अधिक रुपये की कमाई हुई है. इसको इस तरह से समझा जा सकता है. पीएम मोदी का चैनल एक ब्लॉग कैटेगरी का चैनल है. जिसमें करीब 4 से 5 हजार व्यूज पर एक डॉलर इनकम होता है. अगर उस हिसाब से देखें, तो इस वीडियो पर करीब 126000 डॉलर की कमाई हुई है. इसे भारतीय रुपये में बदला जाए, तो 1 करोड़ 7 लाख 80 हजार रुपये होता है. इस तरह पीएम मोदी को इस वीडियो से करोड़ों की कमाई हो चुकी है.

2 मार्च को पीएम मोदी ने किया था वनतारा का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 मार्च को वनतारा वन्यजीव बचाव और पुनर्वास केंद्र का दौरा किया था. करीब 3000 एकड़ क्षेत्र में फैला वनतारा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में स्थित है. यह हाथियों और वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित एक बचाव केंद्र है, जो दुर्व्यवहार और शोषण से बचाए गए जानवरों को अभयारण्य, पुनर्वास और चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है. पीएम मोदी ने इसके उद्घाटन के बाद अनंत अबानी की जमकर तारीफ भी की थी. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “मैं अनंत अंबानी और उनकी पूरी टीम की सराहना करता हूं. वनतारा जैसा प्रयास वाकई सराहनीय है, यह हमारे सदियों पुराने लोकाचार का जीवंत उदाहरण है कि हम उन जीव-जन्तुओं की भी रक्षा करते हैं, जो इस पृथ्वी पर हमारे साथ रहते हैं.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola