PM Kisan ekyc: 31 मार्च से पहले कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त

pm-kisan-yojana
PM Kisan ekyc Updates: जिन किसानों ने Aadhaar ekyc कराने का काम कर लिया है उनके खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए पैसे पहुंच रहे हैं. कुछ ऐसे भी किसान हैं जिन्हें ऐसा कराने के बाद दस किस्तें प्राप्त हुईं हैं. 31 मार्च से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो अगली किस्त नहीं आएगी.
PM Kisan ekyc: यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. दरअसल PM Kisan की किस्त अब उन्हीं किसानों के खाते में सरकार भेजेगी, जिन्होंने Aadhaar ekyc करवाने का काम किया है. ऐसा करने से आपके 2000 रुपये खाते में पहुंच जाएंगे. यदि आपने Aadhaar ekyc नहीं कराया है तो जल्दी करवा लें. इसके लिए आप घर के पास स्थित जन सेवा केंद्र (CSC) जाएं और तुरंत कराएं.
यहां चर्चा कर दें कि जिन किसानों ने Aadhaar ekyc कराने का काम कर लिया है उनके खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए पैसे पहुंच रहे हैं. कुछ ऐसे भी किसान हैं जिन्हें ऐसा कराने के बाद दस किस्तें प्राप्त हुईं हैं. जो भी किसान केवाईसी के साथ पंजीकरण करते हैं और आवेदन जमा करते हैं, उनके खाते में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए पैसे आ जाते हैं.
-सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.
-पेज के दाईं ओर आपको eKYC नाम का एक विकल्प नजर आएगा, जिसे आपको चुनने की जरूरत है.
-आप अपना आधार कार्ड नंबर और Captcha कोड डालें और आधार खोजें.
-आधार कार्ड को वेरीफाई करने के लिए इससे जुड़ा मोबाइल नंबर देने का काम करें.
-अगले पेज पर, ‘ओटीपी मंगाएं’ पर क्लिक करने का काम करें और फिर उपयुक्त फॉर्म में ओटीपी दर्ज कर दें.
यहां चर्चा कर दें कि 11वीं किस्त के हिस्से के रूप में किसानों के खाते में पैसे आने वाले हैं. 2000 रुपये लेने के लिए किसानों को 31 मार्च, 2022 से पहले पीएम किसान सम्मान निधि KYC को पूरा करने की जरूरत है. PM Kisan ई-केवाईसी के लिए पहले से ही एक लिंक बना हुआ है. आपको प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाने की जरूरत है.
Also Read: Bank Strike: हड़ताल की वजह से बैंक कल से रहेंगे बंद, अप्रैल में 15 दिन रहेगी छुट्टी
-पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.
-ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘लाभार्थी की स्थिति’ चुनने का काम करें.
-आधार संख्या, बैंक खाता संख्या या फोन नंबर दर्ज करने का काम करें.
-‘डेटा प्राप्त करें’ को चुन लें.
-जानकारी अब स्क्रीन पर आपको दिखने लगेगी.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




