ePaper

PM Kisan Samman Nidhi: भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां वरना बंद हो जाएगा पैसा मिलना, तुरंत देखें अपडेट

Updated at : 27 Aug 2023 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां वरना बंद हो जाएगा पैसा मिलना, तुरंत देखें अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi स्कीम के तहत 15वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. ऐसे में योग्य किसान योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

PM Kisan Samman Nidhi स्कीम के तहत 15वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. ऐसे में योग्य किसान योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं. सरकार के द्वारा इस योजना के तहत लाभुक किसानों को साल में छह हजार रुपए चार-चार महीने के अंतर पर तीन किस्त में दिया जाता है. अब तक सरकार ने 14 किस्त जारी कर दिया है.

undefined

PM Kisan Samman Nidhi के तहत आवेदन करने के साथ E-KYC करवाना भी जरूरी है. E-KYC नहीं होने पर सरकार के द्वारा आपके खाते में भेजा गया पैसा नहीं मिलेगा. इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

undefined

किसान पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इच्छुक किसान अपना नाम, पता, बैंक खाते की जानकारी और भूमि स्वामित्व विवरण सहित अन्य चीजों को भर दें. इसके बाद प्रदान की गई जानकारी की समीक्षा करें, और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें.

undefined

केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को आर्थिक रुप से समृद्ध करने की दिशा में ये योजना शुरू की गयी है. योजना के तहत 14 वीं किस्त के तहत सरकार की ओर से किसानों के खाते में करीब 1400 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये थे.

undefined

पीएम किसान योजना के लाभुक किसान हैं और लिस्ट में अपना नाम चेक करना है तो बड़ा आराम से इसे आप चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर क्लिक करना होगा.

Also Read: Business News Live: बी20 सम्मेलन में पीएम ने कहा-चंद्रयान-3 के पहुंचने के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो गया
विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola