ePaper

सात दिन में Pi Network Coin की कीमत दोगुनी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Updated at : 13 May 2025 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Pi Network Coin

Pi Network Coin

Pi Network Coin: बिटकॉइन, इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी आज दुनिया भर में निवेश के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं तो आपके लिए यह एक बड़ी खबर हो सकती है. जबरदस्त गिरावट आने पर निवेशकों का भरोसा खोने वाली क्रिप्टोकरेंसी में तेजी आनी शुरू हो गई है. इसने 7 दिनों में ही निवेशकों की रकम को दोगुना से भी अधिक कर दिया है.

विज्ञापन

Pi Network Coin: पीआई नेटवर्क क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में तेजी आनी शुरू हो गई है. पिछले कुछ समय में इसमें काफी तेज गिरावट आई थी, जिससे इस क्रिप्टोकरेंसी पर सवाल उठने शुरू हो गए थे, लेकिन पिछले 7 दिनों में क्रिप्टो ने निवेशकों को 50% से ज्यादा रिटर्न दिया है. जबरदस्त तेजी आने पर क्रिप्टो ने निवेशकों की रकम को दोगुना कर दिया है.

बिटकॉइन, इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी आज दुनिया भर में निवेश के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं तो आपके लिए यह एक बड़ी खबर हो सकती है. जबरदस्त गिरावट आने पर निवेशकों का भरोसा खोने वाली क्रिप्टोकरेंसी में तेजी आनी शुरू हो गई है. इसने 7 दिनों में ही निवेशकों की रकम को दोगुना से भी अधिक कर दिया है. निवेशकों ने एक हफ्ते में 50% से अधिक तक का रिटर्न पाया है. इस तेजी की वजह से पाई नेटवर्क की कीमत एक बार फिर से एक डॉलर पार गई है.

जहां 11 मई को क्रिप्टोकरेंसी में पाई की कीमत 0.84 डॉलर थी, वहीं 12 मई की सुबह यह तेजी से बढ़कर 1.26 हो गई थी. एक दिन में इसकी कीमत में 50% से भी अधिक की तेजी आई है. सात दिन पहले जिस पाई कॉइन की कीमत 0.58 डॉलर थी, वही अब बढ़कर 1.26 डॉलर हो गई है. यानी इस हफ्ते इसने निवेशकों को 117% रिटर्न दिया है.

पिछले महीने के हालात

पिछले एक महीने में पाई नेटवर्क का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. हाल ही में आई तेजी ने इसके प्रदर्शन को काफी मजबूत किया है, जिससे एक महीने में इसका रिटर्न 90% से अधिक हो गया है. हालांकि इस दौरान ऐसे भी कई अवसर आए जब यह क्रिप्टोकरेंसी गिरावट के दौर से भी गुजरी है.

 बिटकॉइन और रिपल में आई बढ़त

पिछले सात दिनों में क्रिप्टो बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली है. प्रमुख क्रिप्टोकरेंसीज जैसे बिटकॉइन और रिपल में 10% से अधिक की तेजी दर्ज की गई, वहीं इथेरियम ने 40% से ज्यादा का उछाल दिखाया है. सोलाना में भी 20% से अधिक की बढ़त देखने को मिली, जबकि डॉगकॉइन ने करीब 40% की तेजी दिखाई है.

(इस खबर को साक्षी सिन्हा ने तैयार किया है. वे प्रभात खबर के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं)

Also Read: भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट के साथ शुरुआत, लेकिन निवेशकों का भरोसा बना रहा

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola