लैपटॉप चार्जर की केबल के बीच में ये बॉक्स क्यों होता है? जानिए इसका असली काम

लैपटॉप अडैप्टर
Laptop Charger: आपने नोटिस किया होगा कि लैपटॉप चार्जर की केबल के बीच में एक बॉक्स होता है. कई लोग जानते ही नहीं कि वो होता क्या है, जबकि सच तो यह है कि उसके बिना आपका लैपटॉप चार्ज ही नहीं हो सकता है. आइए आपको बताते हैं आखिर उस छोटे बॉक्स को कहते क्या हैं और यह किस काम आता है.
Laptop Charger: अक्सर जब हमारे लैपटॉप की बैटरी डाउन होने लगती है, तो हम तुरंत चार्जर लगाकर दोबारा अपना काम करना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या अपने कभी अपने लैपटॉप के चार्जिंग केबल को ध्यान से देखा है? आप जब नोटिस करेंगे, तो आपको केबल के बीच लगे उस छोटे बॉक्स पर नजर पड़ेगी. कई लोग जानते ही नहीं कि वो होता क्या है, जबकि सच तो यह है कि उसके बिना आपका लैपटॉप चार्ज ही नहीं हो सकता है. आइए आपको बताते हैं आखिर उस छोटे बॉक्स को कहते क्या हैं और यह किस काम आता है.
लैपटॉप अडैप्टर क्या होता है?
लैपटॉप को इतना पोर्टेबल बनाने में चार्जिंग केबल पर लगा वही बॉक्स अहम भूमिका निभाता है. इसे लैपटॉप अडैप्टर कहा जाता है. यह दीवार के सॉकेट से आने वाली बिजली को लैपटॉप के लिए सही वोल्टेज में बदलता है, तभी लैपटॉप सेफ तरीके से चार्ज हो पाता है.
लैपटॉप अडैप्टर का काम क्या होता है?
आमतौर पर दीवार के सॉकेट से मिलने वाली बिजली AC यानी अल्टरनेटिंग करंट होती है, जबकि लैपटॉप को चार्ज करने के लिए DC यानी डायरेक्ट करंट की जरूरत होती है. इसलिए लैपटॉप की केबल को सीधे दीवार के सॉकेट में नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि वहां से सही तरह की बिजली सप्लाई नहीं मिलती.
यहीं पर चार्जिंग केबल का बॉक्स, यानी लैपटॉप एडॉप्टर काम आता है. यह AC करंट को DC में बदल देता है. लैपटॉप में यह हिस्सा अंदर लगाने के बजाय बाहर इसलिए रखा जाता है, क्योंकि अंदर लगाने से ज्यादा जगह घेरता है, जबकि लैपटॉप पतले, हल्के और आसानी से ले जाने लायक बनाए जाते हैं.
लैपटॉप को DC पावर ही क्यों चाहिए होता है?
बिजली घरों में AC पावर इसलिए बनाई जाती है क्योंकि इसकी आगे-पीछे चलने वाली धारा दूर तक आसानी से पहुंच सकती है. इसी वजह से यह घरों और ऑफिस जैसी जगहों के लिए बेहतर होती है, जहां हर दीवार के सॉकेट से बिजली मिल जाती है. वहीं DC पावर सीधी धारा में चलती है, इसलिए यह ज्यादा दूर तक नहीं जाती. लेकिन लैपटॉप की बैटरी जैसी चीजों को DC पावर ही पसंद होती है, क्योंकि इसमें वोल्टेज स्थिर रहता है. अगर लैपटॉप सीधे AC पावर इस्तेमाल करे, तो उसकी अंदरूनी सर्किट में दिक्कत आ सकती है.
यही वजह है कि लैपटॉप चार्जर का वह छोटा सा बॉक्स बहुत जरूरी होता है. यह चुपचाप AC बिजली को ऐसे सेफ और काम की बिजली में बदल देता है, जिसे लैपटॉप आराम से इस्तेमाल कर सके. जैसे-जैसे चार्जिंग टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, आने वाले समय में ऑल-डे बैटरी वाले लैपटॉप और हर जगह USB-C से चार्ज होने वाले डिवाइस देखना आम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: USB का मलतब क्या है? जानिए Type-A से लेकर C तक हर पोर्ट का शेप, काम और स्पीड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










