USB का मलतब क्या है? जानिए Type-A से लेकर C तक हर पोर्ट का शेप, काम और स्पीड

USB केबल्स
आज के समय में USB केबल और पोर्ट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. चाहे फोन चार्ज करना हो या डिवाइस को कंप्यूटर से जोड़ना, USB हर जगह इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं USB का मतलब क्या होता है और Type-A, Type-B और Type-C क्या हैं? आइए आपको बताते हैं.
आज के समय में हम में से ज्यादातर लोग दिन में कम से कम एक बार USB केबल जरूर इस्तेमाल करते हैं. चाहे फोन चार्ज करना हो या किसी डिवाइस को कंप्यूटर से जोड़ना हो, टेक्नोलॉजी से भरी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में USB आम चीज बन चुकी है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि USB का आखिर मतलब क्या होता है? आइए आपको डिटेल में बताते हैं.
क्या होता है USB?
USB का पूरा नाम Universal Serial Bus है. यह एक आम कनेक्शन है जो स्मार्टफोन, लैपटॉप और रोजमर्रा के कई गैजेट्स में इस्तेमाल होता है. इसके जरिए डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है, डिवाइस चार्ज होती है और कुछ मामलों में वीडियो भी चलाया जा सकता है. आमतौर पर USB पोर्ट कंप्यूटर, मोबाइल फोन और कई तरह के एक्सेसरीज में मिल जाते हैं.
लेकिन आपको ये भी बता दें कि सभी USB पोर्ट एक जैसे नहीं होते. कुछ पोर्ट जल्दी चार्जिंग देते हैं, कुछ तेज डेटा ट्रांसफर सपोर्ट करते हैं, और कुछ ऐसे फीचर्स भी चालू करते हैं जिनके बारे में आपको पता भी नहीं होता. ऊपर से अलग-अलग नाम, कई तरह के शेप और Type-A, Type-C, Micro USB जैसे बदलते स्टैंडर्ड होने की वजह से लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं.
USB Type-A और USB Type-C पोर्ट: शेप और स्पीड
USB Type-A और USB Type-C पोर्ट में सबसे बड़ा फर्क इनके डिजाइन, फीचर्स और इस्तेमाल को लेकर है. आज के नए डिवाइसों में Type-C ज्यादा काम का माना जाता है, जबकि Type-A पोर्ट अभी भी पुराने कंप्यूटर और हार्डवेयर में आम तौर पर मिल जाता है. नए स्मार्टफोन, लैपटॉप और चार्जर में अब ज्यादातर Type-C पोर्ट ही देखने को मिलते हैं.
Type-A पोर्ट का आकार सीधा और आयताकार होता है (करीब 12mm चौड़ा) और इसमें केबल सिर्फ एक ही दिशा में लगती है. वहीं Type-C पोर्ट छोटा, अंडाकार होता है (लगभग 8.4mm x 2.6mm) और इसे दोनों तरफ से लगाया जा सकता है, जिससे इस्तेमाल और भी आसान हो जाता है.
इसके अलावा, USB Type-A पोर्ट से जुड़े डिवाइस को पावर भी मिल जाती है, लेकिन इसकी पावर सप्लाई काफी कम होती है. आम तौर पर USB 2.0 पोर्ट करीब 2.5 वॉट और USB 3.0 पोर्ट ज्यादा से ज्यादा 4.5 वॉट तक ही पावर देता है.
वहीं USB-C पोर्ट की कैपेसिटी इस बात पर निर्भर करती है कि वह कौन-सा USB वर्जन और Power Delivery (PD) सपोर्ट करता है. USB Type-A के मुकाबले USB-C ज्यादा एडवांस है, क्योंकि यह USB4 2.0 समेत सभी USB वर्जन के साथ काम करता है और इससे 80 Gbps तक की तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड भी मिल सकती है.
USB Type-B, Type-B Mini और Type-B Micro पोर्ट्स
USB Type-B, Mini-USB (Type-B Mini) और Micro-USB (Type-B Micro) पुराने तरह के USB पोर्ट होते हैं. आज भी ये आपको प्रिंटर, मॉनिटर, डैश कैम, MIDI कंट्रोलर और कुछ सस्ते गैजेट्स में देखने को मिल जाते हैं. हालांकि अब धीरे-धीरे इनकी जगह ज्यादा नए और काम के USB-C पोर्ट ले रहे हैं.
स्टैंडर्ड USB Type-B
USB Type-B पोर्ट आमतौर पर चौकोर शेप में होते हैं (USB 2.0 में) और USB 3.0 वाले थोड़े बड़े होते हैं जिनके ऊपर हल्का सा उभार होता है. ये काफी मजबूत होते हैं और आसानी से ढीले नहीं पड़ते. डेटा ट्रांसफर स्पीड Type-A जैसी ही रहती है और ये बेसिक 5V पावर सप्लाई करते हैं.
Mini-USB (Type-B Mini)
Mini-USB, Type-B पोर्ट का छोटा वर्जन है. USB-C आने से पहले यह पुराने कैमरे और MP3 प्लेयर में खूब इस्तेमाल होते थे. इसमें सिर्फ 2.5W तक की पावर मिलती है और USB 2.0 के हिसाब से 480 Mbps की स्पीड मिलती है. ये पोर्ट नाजुक होते हैं और अब बहुत कम देखने को मिलते हैं.
Micro-USB (Type-B Micro)
Micro-USB, Type-B सीरीज का सबसे छोटा पोर्ट होता है, जिसका नीचे का हिस्सा सीधा और ऊपर का हिस्सा गोल होता है. 2020 के आसपास तक ज्यादातर Android फोन इसी से चार्ज होते थे. यह Quick Charge के साथ 24W तक की पावर दे सकता है और OTG सपोर्ट भी करता है, जिससे एक्सेसरीज जोड़ी जा सकती हैं. इसका USB 3.0 Micro-B वर्जन 5 Gbps तक की तेज स्पीड देता है, इसलिए इसे पुराने एक्सटर्नल ड्राइव्स में भी इस्तेमाल किया गया.
यह भी पढ़ें: कीबोर्ड का सबसे बड़ा बटन क्यों है स्पेसबार? कइयों को नहीं पता इसके पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










