पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक 11 मई की पूरी रेट लिस्ट

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :11 May 2026 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 11 May 2026

Petrol Diesel Price Today 11 May 2026 (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 11 May 2026: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के दाम अपडेट कर दिए हैं. दिल्ली और मुंबई में कीमतें स्थिर हैं लेकिन कई राज्यों में बदलाव हुए हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 11 May 2026: दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ रही हैं और ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के करीब पहुंच गया है. इस वैश्विक दबाव के बावजूद, भारतीय तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत देने के लिए कीमतों को काफी हद तक काबू में रखा है. हालांकि, इस राहत के बदले सरकारी तेल कंपनियां हर दिन करीब 1,600-1,700 करोड़ रुपये का घाटा सह रही हैं. आज 11 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में कीमतों में मामूली फेरबदल देखा गया है. 

क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल का रेट?

आज 11 मई को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं. यूपी के लखनऊ और नोएडा में पेट्रोल के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जबकि बिहार के पटना और झारखंड के रांची में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. नीचे दी गई टेबल में आप अपने शहर का आज और कल का रेट देख सकते हैं:

पेट्रोल की कीमतें:

शहरआज का रेट (₹)कल का रेट (₹)बदलाव
लखनऊ  94.7394.53+0.20
नोएडा  95.0594.74+0.31
पटना 105.23105.74-0.51
गया  106.61106.31+0.30
मुजफ्फरपुर  105.98105.980.00
भागलपुर  106.31106.66-0.35
रांची  97.8698.20-0.34
धनबाद  97.8297.87-0.05
देवघर  97.6497.68-0.04
जमशेदपुर 98.3197.80+0.51
दिल्ली94.7794.770.00
मुंबई103.54103.540.00
कोलकाता105.45105.41+0.04
चेन्नई100.85100.80+0.05
बेंगलुरु102.96102.92+0.04
गुरुग्राम95.6595.43+0.22
भोपाल106.52106.21+0.31

डीजल की कीमतों में क्या रहा बदलाव?

डीजल की कीमतों में भी मिला-जुला असर देखने को मिला है. झारखंड के जमशेदपुर में डीजल 50 पैसे महंगा हुआ है, वहीं बिहार के पटना में यह 48 पैसे सस्ता हुआ है. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. 

डीजल की कीमतें:

शहरआज का रेट (₹)कल का रेट (₹)बदलाव
लखनऊ 87.8687.62+0.24
नोएडा  88.1987.81+0.38
पटना  91.4991.97-0.48
गया  92.7892.50+0.28
मुजफ्फरपुर  92.1792.170.00
भागलपुर  92.4892.81-0.33
रांची  92.6292.97-0.35
धनबाद  92.5792.63-0.06
देवघर 92.3492.39-0.05
जमशेदपुर  93.0592.55+0.50
दिल्ली87.6787.670.00
मुंबई90.0390.030.00
कोलकाता92.0292.020.00
चेन्नई92.4092.39+0.01
बेंगलुरु90.9990.990.00
गुरुग्राम88.1087.89+0.21
भोपाल91.8991.60+0.29

ये भी पढ़ें: FMCG सेक्टर पर महंगाई की मार ! क्या आपके घर का बजट फिर से बिगड़ने वाला है?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola