Time100 Next: आकाश अंबानी को टाइम मैगजीन में मिली जगह, उभरते सितारों की लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Sep 2022 10:14 AM
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम 100 नेक्स्ट मैगजीन में दुनिया के उभरते सितारों की लिस्ट में शामिल किया गया है. वह इस लिस्ट में शामिल होनेवाली इकलौते भारतीय हैं. टाइम मैगजीन की आकाश अंबानी के बारे में राय है कि वे बिजनेस को ऊंचाई पर ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं.
Akash Ambani In Time’s 100 Emerging Leaders’ List: अरबपति भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी (Reliance Jio Chairman Akash Ambani) को टाइम 100 नेक्स्ट (Time100 Next) मैगजीन में दुनिया के उभरते सितारों (World’s Emerging Stars) की लिस्ट में शामिल किया गया है. वह इस लिस्ट में शामिल होनेवाली इकलौते भारतीय हैं. वैसे, इस सूची में भारतीय मूल की अमेरिकी बिजनेस पर्सन आम्रपाली गण का नाम भी शामिल है.
टाइम मैगजीन की आकाश अंबानी के बारे में राय है कि केवल 22 साल की उम्र में ही आकाश अंबानी को जियो के बोर्ड में जगह मिल गई और इसी साल जून में उन्होंने भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो की कमान संभाल ली. वे बिजनेस को ऊंचाई पर ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने गूगल और फेसबुक के साथ अरबों डॉलर की इनवेस्टमेंट डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. 42 करोड़ 60 लाख से ज्यादा ग्राहकों वाली रिलायंस जियो का दारोमदार अब चेयरमैन आकाश अंबानी के कंधों पर है.
Also Read: Isha and Akash Ambani News : ईशा और आकाश ने किया मुकेश अंबानी का सिर और ऊंचा, फॉर्च्यून ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट में दोनों का नाम
आपको बताते चलें कि आकाश अंबानी की निगरानी में रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट हो रहा है. दिवाली तक कंपनी दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य मेट्रो में 5जी लॉन्च करने की तैयारी में है. गौरतलब है कि 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदनेवाली अकेली जियो ही है. यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है, जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी True 5G चल सकता है. अमेरिका और यूरोपीय देशों में 5जी के लिए 700 मेगाहर्ट्ज बैंड प्रीमियम माना जाता है. इस तरह से देखें, तो 5जी के मामले में जियो ने बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल कर ली है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाइम मैगजीन हर साल TIME100 Next की लिस्ट प्रकाशित करता है. इस लिस्ट में देश-दुनिया के अलावा उद्योग जगत के 100 उभरते सितारों को जगह दी जाती है. 2022 की TIME100 लिस्ट में टॉप सीईओ, पेशेवर चिकित्सक, हाई-प्रोफाइल व्हिसल-ब्लोअर्स, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों और संगीतकारों को शामिल किया गया है. टाइम मैगजीन के अनुसार, इन हस्तियों ने अपने काम से दुनिया को नया आकार देने के साथ ही भविष्य को नये तरह से परिभाषित करने का भी प्रयास किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










