कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग. सरकारी तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ का भारी नुकसान
Oil Price On 17 June 2026
Crude Oil : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार पहुंचने और घरेलू कीमतों में बदलाव न होने से भारत की सरकारी तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती से कंपनियों को बड़ी राहत मिली है.
Crude Oil : पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव ने भारत की सार्वजनिक तेल कंपनियों की कमर तोड़ दी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल (IOC), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) को मार्च के मध्य से अब तक लगभग 30,000 करोड़ रुपये का घाटा झेलना पड़ा है.
क्यों हुआ इतना बड़ा नुकसान ?
इस भारी नुकसान के पीछे मुख्य कारण कच्चे माल (कच्चा तेल) की लागत में भारी बढ़ोतरी और घरेलू कीमतों का स्थिर रहना है.
- कच्चे तेल के दाम में उछाल: संघर्ष शुरू होने से पहले ब्रेंट क्रूड करीब 72 डॉलर प्रति बैरल था, जो तनाव के कारण एक समय 144 डॉलर तक पहुंच गया था. अब यह 100 डॉलर के आसपास है.
- कीमतें नहीं बढ़ीं: कच्चे तेल की लागत 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ने के बावजूद, भारत में 28 फरवरी के बाद से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया.
- प्रति लीटर घाटा: अप्रैल के दौरान तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 18 रुपये और डीजल पर 25 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा था.
सरकार ने दी थोड़ी राहत
अगर केंद्र सरकार ने दखल न दिया होता, तो यह नुकसान और भी भयावह हो सकता था. सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने से कंपनियों को कुछ सहारा मिला. यदि यह कटौती नहीं होती, तो तेल कंपनियों का कुल घाटा 62,500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता था.
आपूर्ति पर नहीं पड़ा असर
इतने बड़े वित्तीय दबाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते सप्लाई में अनिश्चितता के बावजूद, तेल कंपनियों ने देश में ईंधन की कमी नहीं होने दी. देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) की सप्लाई सामान्य बनी रही. इसके अलावा, आपातकालीन कच्चे तेल की खरीद, महंगा बीमा प्रीमियम और परिवहन लागत बढ़ने से भी कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है.
Also Read : सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’, क्या है फैमिली यूनिट और क्यों उठ रही इसे बदलने की मांग?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








