दीपिका पादुकोण की कॉकटेल से कॉकटेल 2 की तुलना पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना
कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसी बीच कृति ने कॉकटेल 2 और 2012 में आई पहली फिल्म के बीच हो रही तुलना पर चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी हैं. कृति ने शाहिद संग ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में काम किया है, हालांकि रश्मिका मंदाना संग यह उनकी पहली फिल्म है. ऐसे में एक्ट्रेस ने पुष्पा अभिनेत्री संग अपने काम के एक्सपीरियंस पर बात की.
कॉकटेल और कॉकटेल 2 की तुलना पर क्या बोली कृति सेनन
कृति ने कॉकटेल 2 और 2012 में आई पहली फिल्म, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अभिनय किया था, के बीच तुलना पर भी बात की. इसपर कृति ने कहा कि नई फिल्म ओरिजनल फिल्म का पूरी तरह सीक्वल नहीं है, बल्कि एक अलग कहानी और किरदारों वाली फ्रेंचाइज फिल्म है. तुलनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि तुलना तो होगी ही, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह कोई सीक्वल नहीं है. यह एक फ्रेंचाइज है. इसलिए यह एक अलग ही माहौल वाली फ्रेंचाइज है, और इसके किरदार अलग-अलग हैं.”
कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना संग काम करने पर क्या कहा
रश्मिका के बारे में बात करते हुए, कृति सेनन ने उन्हें मिलनसार और सच्ची इंसान बताया. कॉकटेल 2 के सेट पर अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कृति ने फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स में कहा, “वह बहुत ही सच्ची, दयालु, प्यारी और मिलनसार हैं. उनमें जरा भी इनसिक्योरिटी नहीं है. बस अच्छाई है और मुझे लगता है कि मैं पॉजिटिव एनर्जी से तुरंत जुड़ जाती हूं. मुझे उनके साथ बहुत मजा आया और वह कमाल की हैं. मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं.”
कॉकटेल 2 के बारे में
होमी अदजानिया की ओर से निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आ चुकी है. कई लोगों का मानना है कि फिल्म शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच का लव ट्रायंगल दिखाएगी.
यह भी पढ़ें- ‘मैं जिंदा हूं’, मौत की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर, बोले- मैं हेल्दी और हैप्पी हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










