ePaper

भारत-सिंगापुर के बीच डिजिटल ट्रांजेक्शन करना हो जाएगा आसान, पीएम मोदी कल लॉन्च करेंगे लिंक

Updated at : 20 Feb 2023 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-सिंगापुर के बीच डिजिटल ट्रांजेक्शन करना हो जाएगा आसान, पीएम मोदी कल लॉन्च करेंगे लिंक

फिनटेक इनोवेश में भारत सबसे तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम में से एक बनकर उभरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार भारत के डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे के वैश्वीकरण को लेकर सहायक रही है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के उनके समकक्ष ली सीन लूंग ने मंगलवार को क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम के तहत भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के पेनाऊ के आपसी लिंकेज की शुरुआत करेंगे. दोनों देशों के इन डिजिटल भुगतान प्रणालियों के लिंक से भारत-सिंगापुर के निवासियों को क्रॉस-बॉर्डर के डिजिटल ट्रांजेक्शन को तेज होने की संभावना है. यह डिजिटल पेमें सिस्टम मंगलवार की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए लॉन्च किया जाएगा. इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) के प्रबंध निदेशक रवि मेनन लॉन्चिंग कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.

बता दें कि फिनटेक इनोवेश में भारत सबसे तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम में से एक बनकर उभरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार भारत के डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे के वैश्वीकरण को लेकर सहायक रही है. प्रधानमंत्री मोदी एक प्रमुख जोर यह सुनिश्चित करने में रहा है कि यूपीआई का लाभ केवल भारत तक सीमित न रहे, बल्कि अन्य देशों को भी इसका लाभ मिले.

प्रवासी भारतीयों और छात्रों को होगी सहूलियत

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सिंगापुर और भारतीय डायस्पोरा खास तौर पर प्रवासी भारतीयों और छात्रों को सिंगापुर से भारत में तत्काल और कम लागत से पैसे के ट्रांजेक्शन में मदद करेगा. इस बीच, यूपीआई भुगतान प्रणाली की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत में आने वाले सभी यात्रियों को देश में रहने के दौरान अपने व्यापारिक भुगतान के लिए यूपीआई का उपयोग करने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है.

Also Read: फिनटेक स्टडी में भारत टॉप और सिंगापुर दूसरे स्थान पर, यहां भी पाकिस्तान के हाथ में कटोरा
विदेशी नागरिक भी यूपीआई का करेंगे इस्तेमाल

गौरतलब है कि यूपीआई भुगतान प्रणाली भारत में खुरा डिजिटल भुगतानों के लिए बेहद लोकप्रिय है और इसे अपनाने की गति तेजी से बढ़ रही है. इस महीने आठ फरवरी को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रेपो रेट जारी करते समय दूसरे देशों के यात्रियों के लिए भारत में रहने के दौरान यूपीआई के इस्तेमाल के बारे में ऐलान किया था. शुरुआत में यह सुविधा कुछ चुनिंदा हवाई अड्डों पर पहुंचने वाले जी-20 देशों के यात्रियों को दी जाएगी. इसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola