जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.3 फीसदी, वित्त वर्ष 2021-22 में थी 8.4 फीसदी

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 30 Nov 2022 7:49 PM

विज्ञापन

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिपोर्ट में इसके 5.8 फीसदी रहने की संभावना जताई गई थी.

विज्ञापन

नई दिल्ली : चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.3 फीसदी रही. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जीडीपी वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.4 फीसदी रही थी. जीडीपी से आशय देश की भौगोलिक सीमा में एक निश्चित समय अवधि में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य से है. विश्लेषकों का अनुमान था कि दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर अप्रैल-जून तिमाही के 13.5 फीसदी के मुकाबले आधी रहेगी.

अनुमान से कम रही आर्थिक वृद्धि

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रेटिंग एजेंसी इक्रा ने जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिपोर्ट में इसके 5.8 फीसदी रहने की संभावना जताई गई थी. इस महीने प्रकाशित भारतीय रिजर्व बैंक के एक बुलेटिन में जीडीपी वृद्धि दर 6.1 से 6.3 फीसदी तक रहने की संभावना जताई गई थी. चीन की आर्थिक वृद्धि दर इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.9 फीसदी रही थी.

वर्तमान कीमतों के आधार पर जीवीए में 16.2 फीसदी बढ़ोतरी

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही के दौरान भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि घटकर 6.3 फीसदी रह गई. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 की पिछली अप्रैल-जून तिमाही के 13.5 फीसदी जीडीपी वृद्धि के मुकाबले दूसरी तिमाही में आधी रहने का अनुमान था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में स्थिर शर्तों पर बुनियादी कीमतों के आधार पर सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) 5.6 फीसदी बढ़ा. वहीं, समीक्षाधीन अवधि में वर्तमान कीमतों के आधार पर मूल मूल्य पर जीवीए में 16.2 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Also Read: Moody’s ने 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर 7 फीसदी किया
नॉमिनल जीडीपी 65.31 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान

इसके साथ ही, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में मौजूदा कीमतों पर नॉमिनल जीडीपी 65.31 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि 2021-22 की दूसरी तिमाही में यह 56.20 लाख करोड़ रुपये था, जो 2021-22 की दूसरी तिमाही में 19 फीसदी की तुलना में 16.2 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है. राष्ट्रीय खातों के तिमाही अनुमान संकेतक आधारित होते हैं और विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, निजी एजेंसियों से प्राप्त आंकड़े इन अनुमानों के संकलन में मूल्यवान इनपुट के रूप में काम करते हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola