त्योहारी मौसम में पकवानों से परहेज नहीं, खाद्य तेलों की कीमतों में आयेगी गिरावट, ये है वजह...
सरकार के इस कदम से त्योहारी मौसम में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट आयेगी और आम आदमी राहत महसूस कर सकेगा.

त्योहारों के बीच आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल की कच्ची किस्मों पर मार्च 2022 तक के लिए कृषि उपकर में कटौती की है.

सरकार के इस कदम से त्योहारी मौसम में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट आयेगी और आम आदमी राहत महसूस कर सकेगा.

भारतीय खानपान में त्योहारों के मौसम में पकवान बनाने की परंपरा है और लगभग सभी भारतीय पकवानों को बनाने में खाद्य तेलों की जरूरत पड़ती है.
खाद्य तेलों की कीमत में कमी आने से आम आदमी इसकी खरीद कर सकेगा और त्योहारों के मौसम में उसके चेहरे पर खुशी आयेगी, क्योंकि वह अपने परिजनों की जरूरत पूरी कर सकेगा.

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि शुल्क में कटौती 14 अक्टूबर से प्रभावी होगी और 31 मार्च, 2022 तक लागू रहेगी.

कच्चे पाम तेल पर अब 7.5 प्रतिशत का कृषि infrastructure development cess लगेगा, जबकि कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के लिए यह दर पांच प्रतिशत होगी. घरेलू बाजार और त्योहारी मौसम में खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी के कारण सरकार ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










