क्या इवीएम पर लगा दिया गया है बैन ? जानें वायरल मैसेज का सच

PIB Fact Check में कहा गया है कि यह दावा फर्ज़ी है. भारत सरकार से जुड़ी संदिग्ध जानकारी यदि आपके पास है तो हमारे साथ शेयर करें. जानें इवीएम पर बैन को लेकर क्या फैलाया जा रहा झूठ
PIB Fact Check : क्या इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी इवीएम (EVM Ban) पर बैन लगा दिया गया है ? यह खबर आपके पास भी पहुंची है ? दरअसल एक यू-ट्यूब चैनल में ये दावा किया जा रहा है. इसको लेकर पीआइबी ने फैक्ट चेक किया है. पीआइबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि ‘India Update’ नामक YouTube चैनल की एक वीडियो में दावा किया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को 20 साल के लिए बैन कर दिया गया है.
PIB Fact Check में कहा गया है कि यह दावा फर्ज़ी है. भारत सरकार से जुड़ी संदिग्ध जानकारी यदि आपके पास है तो हमारे साथ शेयर करें. आप मोबाइल नंबर +918799711259 पर कॉल कर सकते हैं या socialmedia@pib.gov.in पर मेल कर सकते हैं.
'India Update' नामक #YouTube चैनल की एक वीडियो में दावा किया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को 20 साल के लिए बैन कर दिया गया है#PIBFactCheck
◾यह दावा #फ़र्ज़ी है
◾भारत सरकार से जुड़ी संदिग्ध जानकारी हमारे साथ यहाँ शेयर करें-
📲+918799711259
📩socialmedia@pib.gov.in pic.twitter.com/IccCiy4CrR— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 27, 2023
EVM को लेकर क्या किया जा रहा है दावा
एक यूट्यूब चैनल की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि EVM को अगले 20 साल के लिए बैन कर दिया गया है. चैनल ने दावा किया है कि ईवीएम को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बैन किया गया है. वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि अब चुनाव EVM से न होकर बैलेट पेपर से कराया जाएगा.
क्या आप भी करना चाहते हैं ऐसे वायरल मैसेज की सच्चाई
यहां चर्चा कर दें कि PIB Fact Check सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी मैसेज को सामने लाने का काम करती है. यदि आप भी किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in पर मेल करें और अपने मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब जानें.
Also Read: NOTA क्या है? इवीएम मशीन में कहां पर होता है यह ऑप्शन, इसे सेलेक्ट करने का मतलब ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










