ePaper

Gold and Silver Price : नवरात्रि में सोना-चांदी नई ऊंचाई पर, 24 कैरेट सोना ₹1.14 लाख के पार

Updated at : 24 Sep 2025 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price

Gold and Silver Price : नवरात्रि के तीसरे दिन सोना-चांदी के दाम नए शिखर पर पहुंच गए. 24 कैरेट सोना ₹1,14,314 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,35,267 प्रति किलो हो गई. दिल्ली बाजार में सोना ₹1,18,900 और चांदी ₹1,39,600 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची.

विज्ञापन

Gold and Silver Price : भारत में सोना और चांदी की कीमतें लगातार नए शिखर पर पहुंच रही हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन भी इन धातुओं के दामों में तेजी देखी गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,14,314 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1,35,267 रुपये प्रति किलो हो गई. वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोना 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,39,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंचकर अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू गई.

सोने के ताजा दाम (24 सितंबर 2025)

शुद्धताकीमत (24 सितंबर 2025)
सोना 24 कैरेट₹1,14,314 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट₹1,13,856 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,04,712 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹85,736 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट₹66,874 प्रति 10 ग्राम
चांदी (999)₹1,35,267 प्रति किलो

पिछले दिन की स्थिति

दिल्ली के बाजार में मंगलवार को सोना 2,700 रुपये चढ़कर 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था. वहीं चांदी भी 3,220 रुपये बढ़कर 1,39,600 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार

वैश्विक स्तर पर भी सोना और चांदी में उछाल देखने को मिला. न्यूयॉर्क कॉमेक्स में सोना 3,794.82 डॉलर प्रति औंस और चांदी 44.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

वायदा बाजार में तेजी

MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 520 रुपये बढ़कर 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. दिसंबर अनुबंध भी 530 रुपये की तेजी के साथ 1,13,750 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह चांदी के दिसंबर अनुबंध 1,34,016 रुपये और मार्च 2026 अनुबंध 1,35,397 रुपये प्रति किलो पर पहुंचे.

Also Read: जीएसटी कटौती का फायदा नहीं दे रहा दुकानदार, तो इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola