चांदी की कीमतों में भारी उछाल, एक हफ्ते में ₹15,000 से ज्यादा महंगी हुई, सोना भी चढ़ा
सांकेतिक तस्वीर (फोटो : Canva)
Gold-Silver Price : इस हफ्ते चांदी की कीमतों में ₹15,269 की भारी तेजी आई है और यह ₹2.56 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है. वहीं, सोना भी ₹1.51 लाख के पार निकल गया है. जानें कीमतों में इस बदलाव की वजहें.
Gold-Silver Price : अगर आप कीमती धातुओं में निवेश करते हैं या घर में शादी-ब्याह के लिए जेवर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. इस हफ्ते चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है, जबकि सोने के दाम भी मामूली रूप से बढ़े हैं.
चांदी ने भरी लंबी उड़ान, सोना भी महंगा
इस हफ्ते चांदी की कीमतों में ₹15,269 की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
- चांदी: 30 अप्रैल को चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलो पर थी, जो अब बढ़कर ₹2.56 लाख पहुंच गई है.
- सोना: सोने की कीमतों में भी ₹815 का इजाफा हुआ है. 10 ग्राम सोने का भाव ₹1.50 लाख से बढ़कर अब ₹1.51 लाख हो गया है.
2026 में अब तक की चाल
साल 2026 की शुरुआत से ही दोनों धातुओं की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव रहा है. इस साल अब तक सोना ₹17,883 और चांदी ₹25,180 महंगी हो चुकी है. गौरतलब है कि इसी साल 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख का अपना अब तक का सबसे उच्चतम स्तर (All-time High) भी छुआ था.
अलग-अलग शहरों में क्यों बदलते हैं रेट ?
अक्सर लोग इस बात से हैरान होते हैं कि एक ही दिन में अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग क्यों होते हैं. इसके चार मुख्य कारण हैं.
- सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट: सोने को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का खर्च और सिक्योरिटी की लागत शहर की दूरी के हिसाब से जुड़ती है.
- डिमांड और सप्लाई: दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में खपत ज्यादा होने की वजह से वहां के एसोसिएशन स्थानीय मांग के आधार पर रेट तय करते हैं.
- ज्वेलर्स एसोसिएशन: हर शहर की लोकल एसोसिएशन अपने हिसाब से रेट तय करती है.
- पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स ने सोना किस भाव पर खरीदा था, यह भी उनकी बिक्री की कीमत तय करता है.
विदेशी जेवर मंगाना अब आसान नहीं
सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सोने, चांदी और प्लैटिनम के गहनों को ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है. इसका मतलब है कि अब विदेश से ज्वेलरी मंगाने के लिए सरकार से खास लाइसेंस लेना जरूरी होगा. यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है.
Also Read : पोस्ट ऑफिस में जमा करते हैं पैसा? तो अब बिना PAN कार्ड नहीं बनेगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










