सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, सोना ₹1,030 और चांदी ₹3,300 फिसली , देखें आज के रेट्स

Updated:
विज्ञापन
Gold-Silver Price

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

Gold-Silver Price : सोने-चांदी के दामों में भारी क्रैश! आज सोना ₹1,030 और चांदी ₹3,300 हुई सस्ती. अपने ऑलटाइम हाई से ₹1.24 लाख तक टूटी चांदी, जानिए गिरावट की असली वजह.

विज्ञापन

Gold-Silver Price : सर्राफा बाजार में निवेश करने वालों और शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने वालों के लिए आज राहत की बड़ी खबर है. बुधवार (3 जून, 2026) को घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,030 की गिरावट के साथ ₹1.55 लाख के स्तर पर आ गया है. वहीं, औद्योगिक मांग में कमी और बिकवाली के चलते 1 किलो चांदी की कीमत भी ₹3,300 कम होकर ₹2.62 लाख पर आ गई है.

कैरेट के हिसाब से आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

IBJA के अनुसार, आज अलग-अलग शुद्धता (कैरेट) के हिसाब से सोने की कीमतें इस प्रकार हैं.

  • 24 कैरेट (सबसे शुद्ध सोना): ₹1,55,264
  • 22 कैरेट (ज्वेलरी के लिए): ₹1,42,222
  • 18 कैरेट: ₹1,16,448
  • 14 कैरेट: ₹90,829

देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज सोने के दाम ?

गुडरिटर्न्स (Goodreturns) के मुताबिक, देश के अलग-अलग महानगरों और बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव इस प्रकार चल रहा है.

शहर10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली / जयपुर / लखनऊ₹1,56,370
भोपाल / पटना / अहमदाबाद₹1,56,270
मुंबई / कोलकाता / रायपुर₹1,56,220

ऑलटाइम हाई से भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं दोनों मेटल

इस साल की शुरुआत में सोने और चांदी दोनों ने ही रिकॉर्ड तेजी दिखाई थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया है.

  • सोना ₹21 हजार सस्ता: 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1.33 लाख पर था, जो 29 जनवरी 2026 को ₹1.76 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था. मौजूदा कीमत (₹1.55 लाख) के हिसाब से सोना अपने उच्चतम स्तर से ₹21,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है.
  • चांदी में ₹1.24 लाख का महा-क्रैश: चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर और भी तीव्र रहा है. 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख पर थी, जो 29 जनवरी 2026 को ₹3.86 लाख के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गई थी. पिछले 125 दिनों के भीतर चांदी अपने ऑलटाइम हाई से ₹1.24 लाख प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.

125 दिनों में सोने-चांदी की कीमत

तारीख (साल 2026)सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)चांदी की कीमत (प्रति किलो)
29 जनवरी (All-Time High)₹1,76,121₹3,85,933
28 फरवरी₹1,50,997₹2,66,700
31 मार्च₹1,46,733₹2,30,135
30 अप्रैल₹1,50,263₹2,40,331
31 मई₹1,56,463₹2,63,350
3 जून (आज)₹1,55,264₹2,62,000

क्यों गिर रहे हैं दाम? 2 बड़ी वजहें

आमतौर पर देखा जाता है कि जब भी दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव या युद्ध (जैसे वर्तमान मिडिल ईस्ट संकट) होता है, तो लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदते हैं जिससे दाम बढ़ते हैं. लेकिन इस बार बाजार का गणित उल्टा बैठ रहा है.

मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर बढ़ा भरोसा: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में गहराते संकट के चलते वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बहुत ज्यादा है. ऐसे में बड़े निवेशक किसी भी मेटल में पैसा फंसाने के बजाय अपने गोल्ड और सिल्वर को बेचकर ‘कैश’ (लिक्विड मनी) इकट्ठा कर रहे हैं ताकि संकट के समय तुरंत इस्तेमाल के लिए पैसा हाथ में रहे.
जबरदस्त प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी के अंत में कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थीं. इसके बाद बड़े संस्थागत निवेशकों और ट्रेडर्स ने ऊंचे दामों पर भारी मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू कर दी. बाजार में अचानक सप्लाई बढ़ने और खरीदारों के पीछे हटने से कीमतों में यह बड़ी गिरावट आई है.

Also Read : चांदी खरीदना अब नहीं होगा आसान! सरकार ने इम्पोर्ट के नियमों को किया सख्त

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola