Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, जानें आज क्या चल रही है कीमत

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Gold Price Today

Gold Price Today: त्योहार के सीजन में सोने का भाव तेज हो सकता है जिसके संकेत मिल रहे हैं. बाजार के जानकारों की मानें तो साल के अंत तक इसका भाव 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Gold Price Today: यदि आपके घर इस साल के अंत तक शादी है और आप सोने के गहने खरीदने की अभी तक सोच ही रहें हैं तो सोचिए मत…आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों? दरअसल, …सोने के भाव में अभी और तेजी आने वाली है. 24 कैरेट सोने की कीमत में गुरुवार को 660 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7720.3 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई. 22 कैरेट सोने की कीमत अब 600 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7078.3 रुपये प्रति ग्राम है. पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में 3.8% की गिरावट देखी गई, वहीं पिछले महीने की तुलना में इसमें 4.01% की कमी आई है. मौजूदा चांदी की कीमत 98200.0 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो 2200 रुपये की वृद्धि को दर्शाता है. दिल्ली में आज सोने का भाव 77203 रुपये/10 ग्राम दर्ज हो गया है.

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 900 रुपये की तेजी के साथ 77,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया. इससे पहले मंगलवार को, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के ताजा उठान की वजह से चांदी 3,000 रुपये बढ़कर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले बंद भाव में चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. त्योहार के सीजन में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और इजाफा हो सकता है.

सोने की कीमत और बढ़ेगी क्या?

भारतीय सर्राफा एवं आभूषण विक्रेता संघ (आईबीजेए) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा कि निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें 3,200 डॉलर प्रति औंस को पार कर सकती हैं. ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल के उपाध्यक्ष – शोध (जिंस एवं मुद्रा) प्रणव मेर ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी जारी है, क्योंकि वायदा कारोबार में कीमतें 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं. उन्होंने कहा कि कमजोर डॉलर, वैश्विक केंद्रीय बैंकों से और अधिक ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, सुरक्षित निवेश की मांग और ईटीएफ कोष के प्रवाह से कीमतों को समर्थन मिल रहा है.

सोने की कीमतों में तेजी क्यों आई

कारोबारियों के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई. दूसरी ओर, एमसीएक्स के वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोना अनुबंध 997 रुपये की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छूते हुए 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए. हालांकि, दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध 419 रुपये की गिरावट के साथ 91,974 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए.

क्यों बढ़ रही है लगातार सोने की कीमत?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी रिसर्च) मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती को लेकर लगातार आशावाद के बीच हाल में आई तेजी के कारण कॉमेक्स के साथ-साथ घरेलू मोर्चे पर भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं. साथ ही इस सप्ताह आने वाले संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है.

Read Also : Gold Price Today: 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है सोना, जानें आज की कीमत

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola