Gold Price Today: 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है सोना, जानें आज की कीमत

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Gold and silver prices today

Gold Price Today: त्योहार के सीजन में सोने का भाव तेज हो सकता है. बाजार के जानकारों की मानें तो साल के अंत तक इसका भाव 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Gold Price Today: यदि आपके घर इस साल के अंत तक शादी है और आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो खबर आपके काम की है. जी हां…सोने के भाव में अभी और तेजी आने वाली है. दरअसल, मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी नजर आई. पीला धातु 149 रुपये की तेजी के साथ 74,444 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 149 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इसमें 9,904 लॉट का कारोबार हुआ.

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,652.90 डॉलर प्रति औंस हो गया. त्योहार के सीजन में सोने की मांग बढ़ने की वजह से इसके भाव में तेजी नजर आ सकती है.

कहां तक जा सकी है सोने की कीमत

यूएस फेड के ब्याज दरों में 50 बीपीएस की कटौती हुई. इसके बाद से सोने की कीमत में 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमत में 1,700 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है. दुनियाभर में जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी वर्तमान में आ रही है. बाजार के जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत में तेजी जारी रह सकती है. साल के अंत तक इसका भाव 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की उम्मीद है.

Read Also : Gold Rate Today: सोना ऑल टाइम हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लें ताजा रेट

ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना

विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. बाजार सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सोना छह महीने के अंतराल के बाद 76,950 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था. पीली धातु ने इससे पहले इस साल 22 मार्च को 76,950 रुपये का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. औद्योगिक उपभोक्ताओं की ताजा मांग की वजह से चांदी भी मजबूत होकर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 76,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola