Gold Price Today: सोने की कीमत आसमान पर, खरीदारी बढ़ने से 1,080 रुपये चढ़ गया दाम

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :02 May 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती और स्थानीय ज्वेलर्स की मांग से दिल्ली में सोने की कीमत 1,080 रुपये बढ़कर 96,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. चांदी भी 1,600 रुपये महंगी हुई. अमेरिका में व्यापारिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ते रुझान ने इस तेजी को बल दिया है.

विज्ञापन

Gold Price Today: बहुमूल्य पीली धातु सोने की कीमत एक बार फिर आसमान पर पहुंच गई है. वैश्विक बाजारों में मजबूती और स्थानीय स्तर पर आभूषण विक्रेताओं की जोरदार खरीदारी के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,080 रुपये बढ़कर 96,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों के साथ चांदी के भाव में भी करीब 1600 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

गुरुवार को बड़ी गिरावट के बाद आई तेजी

गुरुवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. उस दिन 99.9% शुद्धता वाला सोना 2,830 रुपये घटकर 95,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 1,930 रुपये की गिरावट के बाद शुक्रवार को 180 रुपये बढ़कर 96,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

चांदी की कीमत में भी आई तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला. शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,600 रुपये की तेजी के साथ 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,500 रुपये की गिरावट के साथ 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 23.10 डॉलर या 0.71% की तेजी के साथ 3,262.30 डॉलर प्रति औंस हो गया. वहीं, हाजिर चांदी भी 0.23% चढ़कर 32.49 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई. एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस व मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिका में व्यापार सौदों को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों का भरोसा सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर Donald Trump का बड़ा ऐलान, बोले- टैक्स दो, अब नहीं मिलेगी छूट

सुरक्षित निवेश के प्रति झुकाव

जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी बाजारों में स्पष्टता की कमी और वैश्विक आर्थिक स्थितियों के कारण सोने की मांग में उछाल आया है. उन्होंने बताया कि निवेशकों ने पुराने सौदों को पूरा कर नई खरीदारी शुरू की है, जिससे कीमतों को बल मिला है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता कौन हैं रतन टाटा के छोटे भाई, जान जाएगा तो हो जाएगा गुमनाम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola