किन लोगों को मिलेगा पुराने PF का पैसा और कैसे देखें अपना स्टेटस? यहां जानें पूरा तरीका

EPFO
EPFO Automatic Refund 2026: नौकरी बदलने के बाद पुराने पीएफ खातों में फंसी छोटी रकम अब वापस मिलेगी. EPFO ने इनएक्टिव खातों में जमा 1,000 रुपये तक की राशि बिना आवेदन सीधे बैंक खातों में भेजने का फैसला किया है. जानिए किसे मिलेगा लाभ और घर बैठे कैसे चेक करें अपना स्टेटस.
EPFO Automatic Refund 2026: देश भर में लाखों कर्मचारी नौकरी बदलने के बाद अपने पुराने PF खाते को भूल जाते हैं. इनमें अक्सर थोड़ी-बहुत रकम फंसी रह जाती है. अब ईपीएफओ (EPFO) ने ऐसे खातों में जमा छोटी रकम को वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है. केंद्रीय श्रम मंत्रालय के निर्देश पर उठाए गए इस कदम से उन खाताधारकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिनका पैसा सालों से इनएक्टिव खातों में पड़ा है.
किन खातों में आएगा पैसा?
EPFO ने लगभग 31 लाख ऐसे निष्क्रिय खातों की पहचान की है. इनमें से करीब 6 लाख खाते ऐसे हैं जिनमें 1,000 रुपये या उससे कम की राशि जमा है. सबसे पहले इन्हीं खातों में पैसा लौटाने का काम शुरू होगा. राहत की बात यह है कि इसके लिए खाताधारक को कोई अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है. EPFO यह रकम सीधे उस बैंक खाते में ट्रांसफर करेगा जो आधार से लिंक है. इसलिए, यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आपका बैंक खाता आधार से अपडेटेड हो.
क्या होता है इनएक्टिव PF खाता?
नियम के मुताबिक, जिस पीएफ खाते में लगातार 3 साल तक न कोई पेमेंट जमा होता है और न ही निकासी, उसे इनएक्टिव माना जाता है. हालांकि, यह खाता पूरी तरह बंद नहीं होता, इसे नई नौकरी में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, EPFO अपनी निगरानी भी बढ़ा रहा है. कंपनियों द्वारा समय पर पीएफ जमा न करने की समस्याओं को रोकने के लिए, EPFO अब अपने डेटाबेस को जीएसटी विभाग और सरकारी पोर्टल जेम (GeM) से जोड़ रहा है.
अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपको लगता है कि आपका कोई पुराना खाता है, तो आप इन तरीकों से अपना बैलेंस और स्टेटस देख सकते हैं:
- EPFO पोर्टल पर लॉग-इन करके पासबुक चेक करें.
- UMANG ऐप में View Passbook ऑप्शन का उपयोग करें.
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल/SMS से भी बैलेंस की जानकारी लें सकते हैं.
Also Read: खत्म हुआ इंतजार! जानें कब और कैसे आएगी पीएम-किसान की 22वीं किस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




