ePaper

सिर्फ 15 मिनट में बदल सकती है आपकी किस्मत, 21 अक्टूबर को एनएसई-बीएसई देगा आपको मौका

Updated at : 22 Sep 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Muhurat Trading 2025

21 अक्टूबर को शेयर बाजार में 15 मिनट के लिए मुहुर्त कारोबार आयोजित किया जाएगा.

Diwali Muhurat Trading 2025: दिवाली 2025 पर निवेशकों को बड़ा मौका मिलेगा. एनएसई और बीएसई ने 21 अक्टूबर 2025 को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का ऐलान किया है. यह ट्रेडिंग सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगा, जबकि प्री-ओपनिंग सत्र 1:30 से 1:45 बजे तक चलेगा. इसे शुभ समय में निवेश का प्रतीक माना जाता है, जिससे पूरे साल समृद्धि और वित्तीय स्थिरता की उम्मीद की जाती है.

विज्ञापन

Diwali Muhurat Trading 2025: क्या आप यह यकीन कर सकते हैं कि सिर्फ 15 मिनट में आपकी किस्मत बदल सकती है? आप सोचेंगे कि ऐसे कैसे मुमकिन हो सकता है? लेकिन, यह सच है और साल शेयर बाजार के निवेशकों को यह मौका मिलता है. यह अवसर दिवाली के दिन मिलता है. इस साल भी देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) आपको यह मौका देने जा रहा है. एनएसई और बीएसई ने घोषणा की है कि दिवाली के अवसर पर 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का आयोजन होगा. यह सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा. इससे पहले प्री-ओपनिंग सत्र 1:30 बजे से 1:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

प्रतीकात्मक और पारंपरिक महत्व

मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजारों की एक दशकों पुरानी परंपरा है. माना जाता है कि दिवाली पर शुभ मुहूर्त में निवेश करने से पूरे वर्ष भर निवेशकों को समृद्धि और वित्तीय स्थिरता मिलती है. इस अवसर पर कई परिवार और कारोबारी वर्ग नए निवेश की शुरुआत करते हैं.

पिछले साल का कारोबार

पिछले साल यह विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच आयोजित किया गया था. इस बार, समय में बदलाव करके इसे दोपहर में रखा गया है, जिससे निवेशक दिन में ही लेन-देन कर सकें. यह बदलाव बाजार सहभागियों के लिए बेहतर सुविधा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है.

विक्रम संवत 2082 की शुरुआत

यह सत्र नए विक्रम संवत 2082 की भी शुरुआत का प्रतीक है. परंपरा के अनुसार, दिवाली से नया संवत शुरू होता है और इसे नए वित्तीय अवसरों का शुभारंभ माना जाता है. इसीलिए इस अवसर पर निवेश करना न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि वित्तीय दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है.

निवेशकों के लिए विशेष अवसर

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग निवेशकों के लिए एक मनोवैज्ञानिक बढ़ावा होती है. कई निवेशक इसे दीर्घकालिक पोर्टफोलियो निर्माण के शुभ अवसर के रूप में देखते हैं. साथ ही, यह सत्र निवेश संस्कृति को बढ़ावा देने का एक माध्यम भी है.

इसे भी पढ़ें: GST Reforms: शौक पर चला टैक्स का चाबुक, एनर्जी ड्रिंक्स से लेकर पान मसाला तक महंगा

नियमित कारोबार रहेगा बंद

ध्यान देने योग्य बात यह है कि दिवाली के दिन पूरे दिन का सामान्य कारोबार बंद रहेगा. केवल यह एक घंटे का विशेष प्रतीकात्मक ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें निवेशकों की भारी भागीदारी की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: आम आदमी को राहत का बूस्टर डोज, जीएसटी कटौती के बाद रेपो रेट घटा सकता है आरबीआई

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola