तेल की कीमतों में 5.73 फीसदी की वृद्धि, जानें अब आपके राज्य के प्रमुख शहरों में कितना है पेट्रोल का भाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2022 6:04 PM

विज्ञापन

Petroleum Prices Today: तेल की वैश्विक कीमतों में पांच डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हो गयी. ऐसे में विश्व के सबसे बड़े आयातकों में शामिल भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव क्या हैं, यहां जानें..

विज्ञापन

Petroleum Prices Today: रूस-युक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच वैश्विक बाजारों में तेल के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं. अमेरिका समेत अन्य प्रमुख देशों की सरकारों द्वारा रणनीतिक भंडारों से तेल जारी करने की प्रतिबद्धता भी रूस के यूक्रेन पर हमले के कारण सकते में आये बाजारों को शांत नहीं कर पाये. बुधवार को तेल की वैश्विक कीमतों में पांच डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हो गयी. ऐसे में विश्व के सबसे बड़े आयातकों में शामिल भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol Diesel Rate Today) क्या हैं, यह जानना बेहद जरूरी है.

कच्चे तेल का दाम 108.60 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

अमेरिकी मानक कच्चे तेल का दाम 5.24 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 108.60 पर पहुंच गया. वहीं, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 5.43 डॉलर बढ़कर 110.40 डॉलर प्रित बैरल हो गया. इससे पहले, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सभी 31 सदस्य देशों ने अपने रणनीतिक भंडारों से 6 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर सहमति जतायी थी.

आईईए ने कहा- तेल की आपूर्ति में नहीं होगी कमी

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने तेल बाजार को यह संकेत देने के लिए यह कदम उठाया कि रूस के यूक्रेन पर हमले (Russia Ukraine War) से तेल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी. हालांकि, यह कदम भी तेल के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक रूस से आपूर्ति में व्यवधान को लेकर उपजी चिंताएं शांत नहीं कर पाया. ऐसे में भारत में पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार (2 मार्च 2022) को पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिये. जानें, आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल किस रेट (Petrol Diesel Rate Today) पर बिक रहे हैं.

Also Read: Petrol Price Today: एलपीजी के दाम 105 रुपये बढ़े, जानें आज प्रमुख शहरों में कितनी है पेट्रोल की कीमत

बिहार के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

  • पटना: पेट्रोल 105.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर

  • मुजफ्फरपुर: पेट्रोल 106.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.83 रुपये प्रति लीटर

  • नालंदा: पेट्रोल 106.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.73 रुपये प्रति लीटर

  • भागलपुर: पेट्रोल 107.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.47 रुपये प्रति लीटर

  • दरभंगा: पेट्रोल 106.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.73 रुपये प्रति लीटर

  • मधुबनी: पेट्रोल 107.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.42 रुपये प्रति लीटर

झारखंड के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के भाव

  • रांची: पेट्रोल 98.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर

  • धनबाद: पेट्रोल 98.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.47 रुपये प्रति लीटर

  • गिरिडीह: पेट्रोल 99.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.51 रुपये प्रति लीटर

  • कोडरमा: पेट्रोल 99.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर

  • गुमला: पेट्रोल 98.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम

  • रायपुर: पेट्रोल 101.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.33 रुपये प्रति लीटर

  • जशपुर: पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.93 रुपये प्रति लीटर

  • दुर्ग: पेट्रोल 101.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.50 रुपये प्रति लीटर

  • बस्तर: पेट्रोल 104.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.21 रुपये प्रति लीटर

  • दंतेवाड़ा: पेट्रोल 105.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.33 रुपये प्रति लीटर

  • सरगुजा: पेट्रोल 102.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.50 रुपये प्रति लीटर

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • लखनऊ: पेट्रोल 95.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर

  • कानपुर: पेट्रोल 94.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.49 रुपये प्रति लीटर

  • नोएडा: पेट्रोल 95.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.81 रुपये प्रति लीटर

  • गाजियाबाद: पेट्रोल 95.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर

  • आगरा: पेट्रोल 95.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.83 रुपये प्रति लीटर

  • गोरखपुर: पेट्रोल 95.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.72 रुपये प्रति लीटर

  • मेरठ: पेट्रोल 94.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.42 रुपये प्रति लीटर

Also Read: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कितना महंगा हुआ तेल? झारखंड, बिहार में पेट्रोल-डीजल का भाव यहां चेक करें

राजस्थान के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • जयपुर: पेट्रोल 106.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.60 रुपये प्रति लीटर

  • गंगानगर: पेट्रोल 111.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.97 रुपये प्रति लीटर

  • जोधपुर: पेट्रोल 107.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.72 रुपये प्रति लीटर

  • जैसलमेर: पेट्रोल 108.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.14 रुपये प्रति लीटर

  • अजमेर: पेट्रोल 106.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.37 रुपये प्रति लीटर

  • बीकानेर: पेट्रोल 108.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर

  • उदयपुर: पेट्रोल 108.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.60 रुपये प्रति लीटर

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

  • भोपाल: पेट्रोल 107.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर

  • इंदौर: पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.92 रुपये प्रति लीटर

  • जबलपुर: पेट्रोल 107.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.85 रुपये प्रति लीटर

  • ग्वालियर: पेट्रोल 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर

  • रीवा: पेट्रोल 109.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.41 रुपये प्रति लीटर

  • उज्जैन: पेट्रोल 107.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.48 रुपये प्रति लीटर

पंजाब के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर

  • अमृतसर: पेट्रोल 95.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.44 रुपये प्रति लीटर

  • लुधियाना: पेट्रोल 95.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.36 रुपये प्रति लीटर

  • जालंधर: पेट्रोल 94.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.75 रुपये प्रति लीटर

  • पठानकोट: पेट्रोल 95.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर

  • पटियाला: पेट्रोल 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.30 रुपये प्रति लीटर

बिहार-राजस्थान समेत कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार

पेट्रोलियम कंपनियों ने 3 नवंबर के बाद से ईंधन (Fuel) की कीमतों में खास परिवर्तन नहीं किया है. बावजूद इसके, बिहार (Bihar), राजस्थान (Rajasthan) समेत कई राज्यों में पेट्रोल के भाव 100 रुपये के पार है. देश की दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में बदलाव नहीं हुआ. आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 95.41 रुपये है, जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 86.67 रुपये है.

Posted by: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola