Coronavirus India Lockdown : 'विमान सेवा बहाली पर अभी फैसला नहीं'
देश इस समय कोरोना (Coronavirus) संकट से जुझ रहा है और पीएम मोदी के आदेश के बाद पूरा भारत इस समय लॉकडाउन (Lockdown) में है. इस बीच खबर है लॉकडाउन (Lockdown) खत्म होने के बाद भी विमान सेवा बहाली पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है.
नयी दिल्ली : देश इस समय कोरोना संकट से जुझ रहा है और पीएम मोदी के आदेश के बाद पूरा भारत इस समय लॉकडाउन में है. इस बीच खबर है लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी विमान सेवा बहाली पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है.
सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के देशव्यापी 21 दिन के बंद के समाप्त होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दे सकती है. बंद की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है. कोरोना वायरस महामारी के चलते विमानन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.
एक अधिकारी ने कहा कि सरकार 15 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से विमानों के संचालन को मंजूरी देने पर विचार कर सकती है. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों के लिए विमान संचालन की मंजूरी नहीं होगी. वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान संचालन शुरू होने संबंधी रिपोर्ट को ‘कयास’ करार दिया.
उन्होंने दो अप्रैल के अपने एक ट्वीट का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि बंद समाप्त होने के बाद विमान परिचालन के संबंध में अभी निर्णय लिया जाना बाकी है. ‘पुरी ने रविवार को ट्वीट किया, 15 अप्रैल से विमान संचालन चरणबद्ध तारीके से शुरू किया जाने की खबरें कयास मात्र हैं. सही स्थिति के बारे में दो अप्रैल 2020 के मेरे ट्वीट में बताया गया है.
दो अप्रैल के ट्वीट में उन्होंने कहा था, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने वर्तमान में 15 अप्रैल तक बंद हैं. इस अवधि के बाद सेवा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाना बाकी है. हमें मामले दर मामले स्थिति का आकलन करना होगा. दरअसल एअर इंडिया को छोड़ कर सभी प्रमुख विमानन कंपनिया 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुक कर रहीं हैं. एअर इंडिया केवल ऐसे टिकट बुक कर रही है जो 30अप्रैल के बाद के हैं. गौरतलब है कि देश में 25 मार्च को 21 दिन के बंद की घोषणा की गई थी जिसके बाद से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










